{"_id":"69b93a2ba157c8f5d0051a93","slug":"sawai-madhopur-news-dispute-over-dancing-to-dj-music-turns-fatal-youth-stabbed-to-death-at-wedding-ceremony-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sawai Madhopur News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद बना जानलेवा, शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sawai Madhopur News: डीजे पर डांस को लेकर विवाद बना जानलेवा, शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 04:55 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस को लेकर विवाद में युवक विशाल की चाकू मारकर हत्या हो गई। पुलिस ने 6 नामजद सहित 4 संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।
शादी समारोह में युवक की चाकू मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के मानटाउन थाना क्षेत्र के सीमेंट फैक्टरी इलाके में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करने को लेकर हुआ विवाद हिंसक रूप ले बैठा। आपसी कहासुनी के बीच एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
Trending Videos
शादी समारोह में हुआ विवाद
मानटाउन थानाधिकारी सुनील कुमार गुप्ता के अनुसार सीमेंट फैक्टरी कॉलोनी निवासी संजय कलोशिया के यहां बेटी की शादी थी, जिसमें कोटा से बारात आई हुई थी। इसी दौरान रात करीब दस से ग्यारह बजे के बीच डीजे पर नाचने को लेकर कुछ युवकों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि कुछ युवकों ने कोटा निवासी विशाल पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के दौरान मौत
हमले में गंभीर रूप से घायल विशाल को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय विशाल पुत्र रमेश उर्फ रघुवीर चंद निवासी काली बस्ती, थर्मल चौराहा, शकरपुरा थाना कुन्हाड़ी कोटा के रूप में हुई है।
पढ़ें- Sawai Madhopur: अवैध बजरी से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, युवक की मौत; हादसे को लेकर अलग-अलग दावे, क्या है सच?
मामला दर्ज, आरोपियों से पूछताछ जारी
घटना के बाद मृतक के पिता रमेश ने मानटाउन थाने में आठ नामजद सहित अन्य युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 नामजद और 4 अन्य संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। फिलहाल सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है, वहीं पुलिस मामले के हर पहलू की जांच कर रही है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन