{"_id":"69c29aa566e50bbc2f0f7459","slug":"sawai-madhopur-news-youth-burnt-alive-after-being-doused-with-petrol-incident-sparks-sensation-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया! मौत से फैली सनसनी; प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: पेट्रोल डालकर युवक को जिंदा जलाया! मौत से फैली सनसनी; प्रेम प्रसंग की भी बात आई सामने
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:37 PM IST
विज्ञापन
सार
Sawai Madhopur News: सवाई माधोपुर में युवक लोकेश मीणा को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की घटना सामने आई। घायल अवस्था में उसने चार लोगों पर आरोप लगाए, लेकिन बीच रास्ते मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रेम प्रसंग की भी चर्चा है।
मृतक लोकेश मीणा
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
सवाई माधोपुर जिले के धनौली गांव से एक गंभीर घटना सामने आई है, जहां एक युवक को पेट्रोल डालकर जिंदा जला देने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।
Trending Videos
कहासुनी के बाद हुआ विवाद
जानकारी के अनुसार भार नदी गांव निवासी लोकेश मीणा धनौली गांव पहुंचा था। यहां एक मकान पर उसके और परिवारजनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद हालात बिगड़ गए और आगजनी की घटना सामने आई। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि लोकेश ने खुद पेट्रोल डालकर आग लगाई या किसी अन्य ने यह कृत्य किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया
घटना में लोकेश मीणा बुरी तरह झुलस गया। उसे गंभीर अवस्था में सवाई माधोपुर जिला मुख्यालय के सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत को देखते हुए जयपुर के लिए रेफर किया गया।
पढ़ें- Jaipur News: जगतपुरा में लिफ्ट गिरने से हादसा; एक ही परिवार के 8 लोग घायल, एक का पैर टूटा
बयान में लगाए गंभीर आरोप
गंभीर हालत में लोकेश मीणा ने पुलिस को दिए अपने पर्चा बयान में धनौली गांव की पूजा मीणा, उसके भाई कुलदीप मीणा, मां काली मीणा और पिता हरी राम मीणा पर पेट्रोल डालकर आग लगाने का आरोप लगाया। लोकेश के अनुसार उसने इन लोगों को 7 से 8 लाख रुपये उधार दिए थे और पैसे लौटाने के बहाने उसे बुलाया गया।
रास्ते में हुई मौत, बढ़ी संवेदनशीलता
जयपुर ले जाते समय रास्ते में ही लोकेश मीणा ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद मामला और अधिक संवेदनशील हो गया है, जिससे प्रशासन भी सतर्क हो गया है। घटना को लेकर प्रेम प्रसंग से जुड़े होने की भी चर्चा सामने आ रही है, लेकिन पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच जारी है और सच्चाई सामने आने का इंतजार है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन