सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sawai Madhopur News ›   Sawai Madhopur: On first day of new year, Priyanka Gandhi visited Ranthambore National Park with her family

Ranthambore: सांसद प्रियंका गांधी ने परिवार सहित नववर्ष के पहले दिन की टाइगर सफारी, देखीं बाघों की अठखेलियां

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर Published by: सवाई ब्यूरो Updated Thu, 01 Jan 2026 03:32 PM IST
विज्ञापन
सार

Sawai Madhopur News: सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नववर्ष 2026 के पहले दिन परिवार और मेहमानों संग रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी की। जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि के शावकों की अठखेलियां देखीं। तीन घंटे के भ्रमण के बाद वाड्रा परिवार होटल शेरबाग लौट गया।

Sawai Madhopur: On first day of new year, Priyanka Gandhi visited Ranthambore National Park with her family
रणथंभौर में जंगल सफारी करते हुए गांधी-वाड्रा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा इन दिनों परिवार सहित सवाई माधोपुर प्रवास पर हैं। नववर्ष 2026 के पहले दिन यानि गुरुवार को उन्होंने शाम की पारी में रणथंभौर नेशनल पार्क का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने बाघों सहित अन्य वन्यजीवों की स्वच्छंद गतिविधियां देखीं और टाइगर सफारी का आनंद लिया।

Trending Videos

 
चार खुली जिप्सियों में किया पार्क भ्रमण
प्रियंका गांधी वाड्रा अपने पति रॉबर्ट वाड्रा, पुत्र रेहान, पुत्र की मंगेतर अवीवा बेग, पुत्री मिराया वाड्रा तथा अन्य दोस्तों और मेहमानों के साथ चार अलग-अलग खुली जिप्सियों में सवार होकर पार्क में प्रवेश किया। सभी ने रणथंभौर की जैव विविधता के बीच टाइगर सफारी का अनुभव लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कड़ाके की ठंड में दिखे टोपी और मास्क लगाए
रणथंभौर भ्रमण के दौरान कड़ाके की ठंड के चलते प्रियंका गांधी वाड्रा, उनके परिजन और मेहमान सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाए नजर आए। ठंड के बावजूद सभी ने पूरे उत्साह के साथ पार्क भ्रमण किया और वन्यजीवों को नजदीक से देखा।


 
मीडिया से दूरी बनाए रखने की कोशिश
पार्क भ्रमण पर आते और जाते समय प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके परिजन गणेश धाम क्षेत्र में मीडिया से बचते नजर आए। कैमरों से बचने के लिए वाड्रा परिवार के सदस्यों ने चेहरा ढकने का प्रयास किया और बिना किसी सार्वजनिक बयान के आगे बढ़ते रहे।


 
जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि के शावकों का दीदार
करीब तीन घंटे चले टाइगर सफारी भ्रमण के दौरान वाड्रा परिवार को रणथंभौर के जोन नंबर तीन में बाघिन रिद्धि टी-124 के दोनों शावकों की अठखेलियां देखने का अवसर मिला। शावकों की गतिविधियों को देखकर प्रियंका गांधी वाड्रा, रॉबर्ट वाड्रा, उनके बच्चे और सभी मेहमान खासे रोमांचित नजर आए।

यह भी पढ़ें- रणथंभौर में गांधी-वाड्रा परिवार का प्रवास: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, रेहान-अवीवा की सगाई रस्म मनाए जाने की चर्चा
 
कड़ी सुरक्षा में होटल शेरबाग से रवाना हुआ काफिला
वाड्रा परिवार का काफिला कड़ी पुलिस सुरक्षा के बीच रणथंभौर स्थित होटल शेरबाग से रवाना हुआ, जहां वे पिछले तीन दिनों से ठहरे हुए हैं। होटल से निकलने के बाद मुख्य प्रवेश द्वार गणेश धाम पर अन्य वाहन रुक गए, जबकि वाड्रा परिवार और उनके मेहमान जिप्सियों के माध्यम से पार्क के भीतर गए।
 
राहुल गांधी पहले ही लौटे दिल्ली
टाइगर सफारी का आनंद लेने के बाद वाड्रा परिवार कड़ी सुरक्षा के बीच वापस होटल शेरबाग पहुंचा, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे। जानकारी के अनुसार वाड्रा परिवार शुक्रवार को दिल्ली के लिए रवाना होगा।
 
सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी अल सुबह ही दिल्ली के लिए रवाना हो गए थे और उन्होंने रणथंभौर में टाइगर सफारी नहीं की। रणथंभौर में यह भ्रमण केवल प्रियंका गांधी वाड्रा और वाड्रा परिवार द्वारा ही किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed