{"_id":"699719f2b066f4e4c00f934f","slug":"video-of-child-being-forced-to-smoke-cigarettes-and-energy-drinks-goes-viral-demands-action-after-identifying-accused-by-bike-number-sawai-madhopur-news-c-1-1-noi1439-3969840-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का वीडियो वायरल, ऐसे हुई आरोपी की पहचान; एक्शन की मांग तेज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सवाई माधोपुर
Published by: सवाई ब्यूरो
Updated Thu, 19 Feb 2026 10:51 PM IST
विज्ञापन
सार
सवाई माधोपुर में एक वायरल वीडियो ने लोगों को झकझोर दिया है, जिसमें एक व्यक्ति छोटे बच्चे को सिगरेट पिलाते और एनर्जी ड्रिंक देते नजर आ रहा है। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर आक्रोश फैल गया और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठने लगी।
बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाने का मामला पकड़ रहा तूल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक वायरल वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति एक छोटे बच्चे को सिगरेट और एनर्जी ड्रिंक पिलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति बच्चे को सिगरेट देता है और उसे पीने के लिए प्रेरित करता है। इतना ही नहीं, वह बच्चे को एनर्जी ड्रिंक भी पिलाता नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज बढ़ाने के उद्देश्य से बनाया गया है।
ये भी पढ़ें- न दिखावा, न शोर-शराबा: अलवर में IAS अफसरों ने रचाई सादगीभरी शादी, बिना तामझाम के मिनी सचिवालय में लिए सात फेरे
वीडियो में एक बाइक का नंबर भी दिखाई दे रहा है, जो RJ25 SS 8392 बताया जा रहा है। इस नंबर के आधार पर आरोपी की पहचान संभव मानी जा रही है।
बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक
विशेषज्ञों के अनुसार, बच्चों को इस तरह सिगरेट या किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ देना कानूनन अपराध है और यह बच्चे के स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक हो सकता है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। अब देखना होगा कि पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर क्या कार्रवाई करती है और आरोपी के खिलाफ कब तक सख्त कदम उठाए जाते हैं।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X