{"_id":"68da145d4f5d1e8e260e920f","slug":"before-operation-sindoor-the-modi-government-telephoned-and-ordered-the-area-to-be-vacated-dotasara-said-modi-will-destroy-us-and-leave-sikar-news-c-1-1-noi1438-3460847-2025-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar News: डोटासरा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी पर साधा निशाना, शिक्षा और आर्थिक मुद्दों पर लगाए तीखे आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar News: डोटासरा ने कार्यकर्ता सम्मेलन में मोदी पर साधा निशाना, शिक्षा और आर्थिक मुद्दों पर लगाए तीखे आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: सीकर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Sep 2025 12:01 PM IST
विज्ञापन
सार
रामगढ़ शेखावाटी में कांग्रेस पदाधिकारी अभिनंदन समारोह और कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री मोदी समेत कई मुद्दों पर बात की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद डोटासरा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे हाल ही में सीकर के रामगढ़ शेखावाटी में आयोजित कांग्रेस और कार्यकर्ता सम्मेलन में शामिल हुए। इस मौके पर डोटासरा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित अन्य मुद्दों पर कई बयान दिए।
मंच को संबोधित करते हुए डोटासरा ने कहा कि उनकी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष कहते हैं कि 2044 तक यही प्रधानमंत्री रहेंगे और 2047 में देश को विकसित करके ही छुट्टी लेकर अपना झोला लेकर चले जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर रहा है और वही कह रहा है कि यह तो देश को विकसित करके ही छुट्टी लेगा, यह हम लोगों के लिए कितना बड़ा तंज है। समझने वाले लोग समझ गए, जो नहीं समझे, वे अनाड़ी हैं।
ये भी पढ़ें: Bikaner News: नकली खाद माफिया पर बड़ी कार्रवाई, कृषि मंत्री ने गंगापुर फैक्ट्री से डीएपी के 24 हजार बैग पकड़े
डोटासरा ने आगे कहा कि अब इंतजार की कोई बात नहीं है और यह केवल विदेश में ही रहेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री से सवाल किया कि ऐसा कौन सा काम किया गया, जिससे कोई व्यक्ति गरीबी रेखा से ऊपर उठा हो और उसकी प्रतिदिन कमाई में वृद्धि हुई हो।
ऑपरेशन सिंदूर का उल्लेख करते हुए डोटासरा ने कहा कि उन्होंने पहले ही फोन करके कह दिया गया था कि हमें थोड़े-बहुत बम डालने पड़ेंगे, आप जगह खाली कर दो। यह केवल उनका कहना नहीं बल्कि मीडिया और सरकार के मंत्री भी यही मानते हैं।
डोटासरा ने बिना नाम लिए शिक्षा मंत्री पर टिप्पणी करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री हैं लेकिन शिक्षा का एक भी काम नहीं कर रहे और केवल मोबाइल पकड़ने में लगे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पिछले जन्म में किसी ने उनका मोबाइल छीन लिया था, इसलिए अब मोबाइल को लेकर उन्हें चिढ़ हो गई है।
Trending Videos