सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News: Raised by Her, Robbed by Him; Grandson Held for Looting 80-Year-Old Grandmother

Sikar News: जिसे गोद में खिलाया, उसी ने लूट लिया! 80 साल की दादी के कान चीरकर गहने छीने, पुलिस हिरासत में पोता

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Wed, 10 Jun 2026 04:21 PM IST
विज्ञापन
सार

नीमकाथाना में एक 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला के साथ हुई लूट की वारदात ने रिश्तों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं, बल्कि महिला का अपना पोता था।

Sikar News: Raised by Her, Robbed by Him; Grandson Held for Looting 80-Year-Old Grandmother
दादी के साथ लूट करने के आरोपी पोते को पुलिस ने किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

जिले के नीमकाथाना में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला से लूट के मामले में पुलिस ने उनके ही पोते और उसके एक साथी को गिरफ्तार किया है। वहीं लूटे गए गहने खरीदने वाला सुनार अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।



पुलिस के अनुसार घटना 31 मई को वार्ड नंबर 11 स्थित एक मकान में हुई थी। उस समय बुजुर्ग महिला घर में अकेली थीं। इसी दौरान उनका पोता अपने एक दोस्त के साथ घर पहुंचा और दोनों ने मिलकर महिला के कानों से सोने के बाले और गले से मंगलसूत्र छीन लिया। वारदात के दौरान बुजुर्ग महिला के कान फट गए। आरोपियों ने घटना के बाद उन्हें कमरे में बंद कर दिया और मौके से फरार हो गए। बाद में महिला ने किसी तरह परिजनों को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: खनन माफियाओं का आतंक: अवैध खनन रोकने पहुंची टीम पर हमला, सरकारी वाहन को मारी टक्कर, ACF पर जानलेवा हमला
विज्ञापन


घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश, सीकर एसपी प्रवीण नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमकाथाना के निर्देश पर विशेष टीम का गठन किया गया। थाना प्रभारी हरीशचंद्र के नेतृत्व में गठित टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिर तंत्र और पूछताछ के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि मुख्य आरोपी गुलशन वर्मा उर्फ लक्की (25)  ने अपने साथी शुभम इंदौरा (23) के साथ मिलकर पूरी साजिश रची थी। दोनों ने दिनदहाड़े वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने लूटे गए गहने एक स्थानीय सुनार को बेच दिए थे। आरोप है कि सुनार ने गहनों को पिघलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की। पुलिस ने उसकी पहचान कर ली है लेकिन वह फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। अधिकारियों का कहना है कि बुजुर्ग महिला के साथ हुई इस अमानवीय घटना में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। घटना ने एक बार फिर समाज में गिरते पारिवारिक मूल्यों और लालच की भयावह तस्वीर सामने ला दी है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed