सब्सक्राइब करें

Rajasthan News: इस वीकेंड पर खाटूश्यामजी आने का बना रहे हैं प्लान, तो पढ़ लीजिए यह खबर… वरना हो जाएगा नुकसान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 04 Sep 2025 08:38 AM IST
सार

अगर आप इस वीकेंड खाटूश्यामजी दर्शन की तैयारी कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है क्योंकि इस बार चंद्रग्रहण और तिलक कार्यक्रम के कारण मंदिर में 43 घंटे तक दर्शन बंद रहेंगे।

विज्ञापन
Rajasthan News: Planning a weekend visit to Khatu Shyam Ji? Read this update or face disappointment
श्री खाटू श्याम मंदिर, सीकर - फोटो : अमर उजाला

सीकर जिले में स्थित बाबा खाटूश्यामजी का मंदिर, जहां पर हर साल करोड़ों की संख्या में भक्त दर्शन करने के लिए आते हैं। हर महीने एकादशी, द्वादशी और वीकेंड पर यहां लाखों श्रद्धालु बाबा का आशीर्वाद लेने पहुंचते हैं। केवल राजस्थान ही नहीं, बल्कि देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले भक्तों की भीड़ यहां जुटती है लेकिन इस बार वीकेंड पर भक्तों को निराशा झेलनी पड़ेगी, क्योंकि मंदिर 43 घंटे के लिए बंद रहने वाला है।



ये भी पढ़ें: Rajasthan: संतों के सानिध्य में ऐतिहासिक डोल मेले का आगाज, संत लक्ष्मणदास बोले- आत्मा से आत्मा का मिलन है मेला


Trending Videos
Rajasthan News: Planning a weekend visit to Khatu Shyam Ji? Read this update or face disappointment
भक्तों की कतारें - फोटो : अमर उजाला
चंद्रग्रहण और भगवान के तिलक कार्यक्रम के चलते मंदिर कमेटी ने यह निर्णय लिया है। मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि 6 सितंबर की रात 10 बजे से दर्शन बंद हो जाएंगे और 8 सितंबर की शाम 5 बजे से दोबारा शुरू होंगे। इस दौरान किसी भी भक्त को मंदिर परिसर में प्रवेश नहीं मिलेगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rajasthan News: Planning a weekend visit to Khatu Shyam Ji? Read this update or face disappointment
एकादशी और द्वादशी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि हर अमावस्या के बाद बाबा का स्नान और तिलक होता है, जिसके चलते मंदिर 18 से 19 घंटे बंद रखा जाता है और तिलक के बाद ही दर्शन शुरू कराए जाते हैं। इस बार चंद्रग्रहण की वजह से मंदिर बंदी का समय और लंबा रहेगा।
Rajasthan News: Planning a weekend visit to Khatu Shyam Ji? Read this update or face disappointment
गुलाब और इत्र की शीशी ले जाने पर पाबंदी - फोटो : अमर उजाला
इसी के साथ श्रद्धालुओं के लिए एक और बड़ा बदलाव लागू किया गया है। अब श्रद्धालु बाबा खाटूश्यामजी को इत्र की शीशी और गुलाब का फूल नहीं चढ़ा सकेंगे। सीकर जिला प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन
Rajasthan News: Planning a weekend visit to Khatu Shyam Ji? Read this update or face disappointment
बाबा के दर्शनों को जाता भक्तों का जत्था - फोटो : अमर उजाला
दरअसल भक्त लाइन से ही छोटी-छोटी इत्र की शीशियां और कांटेदार गुलाब के फूल मूर्ति की ओर फेंक देते थे। इस वजह से कई बार मंदिर में ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों और श्रद्धालुओं को चोट लग जाती थी। इसी कारण प्रशासन ने इत्र और गुलाब के फूल चढ़ाने पर रोक लगाने का निर्णय लिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed