सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan to get relief from cold weather from tomorrow, weather to remain clear for a week

Rajasthan News: राजस्थान में गुलाबी सर्दी का असर जारी, जानें कब से मिलेगी लोगों को राहत?

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: सीकर ब्यूरो Updated Sun, 12 Oct 2025 10:35 AM IST
विज्ञापन
सार

राजस्थान में पिछले चार-पांच दिनों से उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने से सुबह और रात में लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, कल से हवाओं का प्रभाव कम होगा और तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी।

Rajasthan to get relief from cold weather from tomorrow, weather to remain clear for a week
आज भी प्रदेश के कई इलाकों में हल्की धुंध सी छाई रही।
विज्ञापन

विस्तार

राजस्थान में पिछले चार-पांच दिनों से उत्तरी हवाओं के सक्रिय रहने के कारण सुबह और रात के समय लोगों को गुलाबी सर्दी का एहसास हो रहा है। आज सुबह भी कई जगहों पर इस गुलाबी सर्दी का असर देखा गया। मौसम विभाग के अनुसार, कल से राजस्थान में इन उत्तरी हवाओं का प्रभाव कम हो जाएगा। इससे मौसम में ठंडक भी घटेगी और लोगों को गुलाबी सर्दी से थोड़ी राहत मिलेगी। इसके साथ ही, राजस्थान में एक सप्ताह तक मौसम साफ रहने की संभावना जताई गई है। इस दौरान न्यूनतम और अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी भी दर्ज की जाएगी।
Trending Videos


पिछले 24 घंटे में राजस्थान का सबसे ठंडा क्षेत्र उदयपुर का डबोक एयरपोर्ट रहा, जहाँ न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अतिरिक्त, पिलानी में 16.6 डिग्री, सीकर में 16.7 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  अंता सीट को लेकर अगले सप्ताह हो सकती है बीजेपी कोर कमेटी की बैठक-जानिए कौन-कौन दावेदार

सबसे अधिक तापमान की बात करें तो जैसलमेर में 35.3, जोधपुर में 33.8, चित्तौड़गढ़ में 33, और फलोदी में 34.4 डिग्री अधिकतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। राजस्थान में गुलाबी सर्दी के प्रभाव की बात करें तो शेखावाटी और मेवाड़ क्षेत्रों में इसका असर अधिक है। वहीं, हाड़ौती और मरुस्थलीय इलाके, जैसे जैसलमेर और जोधपुर, में गुलाबी सर्दी का असर अपेक्षाकृत कम देखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed