{"_id":"686d27cac96bf2d2b802dc17","slug":"sikar-news-special-train-service-is-being-operated-from-rewari-to-ringas-for-devotees-of-khatu-shyam-ji-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sikar: खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी से रींगस के लिए हो रहा स्पेशल रेलसेवा का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sikar: खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं के लिए खुशखबरी, रेवाड़ी से रींगस के लिए हो रहा स्पेशल रेलसेवा का संचालन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Tue, 08 Jul 2025 07:44 PM IST
विज्ञापन
सार
Sikar News: भारतीय रेलवे खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं के लिए रेवाड़ी से रींगस के लिए स्पेशल रेलसेवा का संचालन कर रहा है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़ें पूरी खबर...।
खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
भारतीय रेलवे द्वारा खाटू श्याम जी के श्रद्धालुओं और यात्रियों की सुविधा के लिए रेवाड़ी-रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है। इसके तहत गाड़ी संख्या 09633 रेवाड़ी-रींगस एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 11.07.25, 12.07.25, 18.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 23.07.25, 25.07.25 और 26.07.25 को (08 ट्रिप) रेवाड़ी से 22.50 बजे रवाना होकर अगले दिन 01.35 बजे रींगस पहुंचेगी।
Trending Videos
यह भी पढ़ें- Jaipur News: ‘भजनलाल शर्मा तो हम सबको सूट करते हैं, हम क्यों विरोध करेंगे?’, पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09634 रींगस-रेवाड़ी एक्सप्रेस स्पेशल रेलसेवा दिनांक 12.07.25, 13.07.25, 19.07.25, 20.07.25, 21.07.25, 24.07.25, 26.07.25 और 27.07.25 को (08 ट्रिप) रींगस से 02.20 बजे रवाना होकर 05.20 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
यह रेलसेवा मार्ग में अटेली, नारनौल, डाबला, नीम का थाना, कांवट और श्रीमाधोपुर स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में डेमू रैक के 16 डिब्बे होगे।
यह भी पढ़ें- Kota News: किन्नर समाज के दो गुट बीच सड़क पर भिड़े, एक-दूसरे पर मारपीट और अपहरण का आरोप; जानें