घर के बाहर पांच साल के बच्चे पर टूट पड़ा आवारा कुत्ता: नोचे जाने से मासूम के चेहरे पर गंभीर जख्म, आए 20 टांके
Sikar News: सीकर के फतेहपुर में 5 साल के बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। बच्चे के चेहरे और कान पर 20 टांके लगे, जबकि पहले भी क्षेत्र में कुत्तों के हमले की घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीकर जिले के फतेहपुर कस्बे में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घर के बाहर खेल रहे 5 साल के मासूम पर एक आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। वार्ड नंबर 4 निवासी शिवम कुमार सैनी अपने घर के बाहर खेल रहा था, तभी अचानक एक आवारा कुत्ता वहां पहुंचा और उस पर टूट पड़ा।
शरीर के कई हिस्सों पर किया हमला
बताया जा रहा है कि कुत्ते ने बच्चे के होंठ के नीचे, कान, पैर सहित शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। हमले के दौरान बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी चीख-पुकार से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने मुश्किल से बचाया
घटना के दौरान कुत्ता लगातार बच्चे पर हमला करता रहा। आसपास मौजूद लोगों ने काफी प्रयासों के बाद बच्चे को कुत्ते के चंगुल से छुड़ाया। इसके बाद तुरंत घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
अस्पताल में चला इलाज, कई टांके लगे
घायल बच्चे को धानुका अस्पताल ले जाया गया, जहां करीब आधे घंटे तक उसका उपचार किया गया। डॉक्टरों के अनुसार बच्चे के निचले होंठ और गाल पर 15 टांके लगाए गए, जबकि कान पर 5 टांके आए। इसके अलावा शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे घाव पाए गए।
पढ़ें- ‘चटोरे’ चोरों का हैरान करने वाला कारनामा: पहले उड़ाई मिठाई की दावत, फिर किया कैश चोरी; CCTV में कैद हुई वारदात
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
गौरतलब है कि इससे पहले भी इस कस्बे में आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल चुका है। पिछले महीने करीब 20 कुत्तों के झुंड ने एक व्यक्ति पर हमला किया था। उस समय नगर परिषद द्वारा कुछ कुत्तों को हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन यह अभियान लंबे समय तक जारी नहीं रह सका।
अस्पताल प्रशासन ने बताई स्थिति
अस्पताल के सीनियर नर्सिंग ऑफिसर भगवान सिंह चौधरी के अनुसार बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने बताया कि चेहरे पर गहरे घाव होने के कारण टांके लगाने पड़े और बच्चे का उपचार किया जा रहा है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.