सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sikar News ›   Villagers attacked the police who went to rescue the hostage policemen in Sikar

Sikar News:पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों की गिरफ्तारी के बाद हुई परेड, पुलिस के पक्ष में उतरे लोग

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 03 Apr 2025 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी परेड अजीतगढ़ के मुख्य मार्गों में हुई।  इसे देखकर जनता ने राजस्थान पुलिस के पक्ष में नारे लगाए। 

Villagers attacked the police who went to rescue the hostage policemen in Sikar
पुलिस ने आरोपियों की कराई परेड। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के डाला वाली ढाणी में मंगलवार रात पुलिस पर हुए हमले के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।आरोपियों को  पकड़ने के बाद उनकी परेड अजीतगढ़ के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसे देखकर जनता ने राजस्थान पुलिस के जयकारे लगाए। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 44 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस घटना के दौरान पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाया हुआ है तथा उसके साथ मारपीट भी की गई है। बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और इस हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।घटना के बाद अजितगढ़ पुलिस थाना छावनी में तब्दील हो गया। नीमकाथाना प्रोबेशनर्स आईपीएस रोशन लाल मीणा और डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता भी पुलिस थाने पहुंचे। 
Trending Videos

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें; अवैध खनन करने वालों के खिलाफ अब जिला प्रशासन सख्त, कार्रवाई को लेकर डीएम ने की बैठक
 
घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अजीतगढ़ थाने के तीन पुलिसकर्मी एक मारपीट केस में फरार आरोपी महिपाल को पकड़ने गए थे। इसी दौरान गांव में महिपाल के किसी परिचित की बरात निकल रही थी। बरात में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर देर रात 11:30 बजे पांच थानों खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई और रींगस के 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें छुड़ाने पहुंचे।



जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची, ग्रामीणों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के साथ मारपीट की। इस हमले में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्हें 7 टांके लगाने पड़े। खंडेला एसएचओ इंद्रप्रकाश यादव सहित अन्य 10 पुलिसकर्मी भी हमले में घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस-प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed