सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   young man staying at hotel in Mount Abu abducted over dispute regarding financial transaction

Rajasthan: माउंट आबू के होटल से युवक का अपहरण, ATS अधिकारी बनकर धमकाया; डेढ़ लाख लेकर छोड़ा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही Published by: सिरोही ब्यूरो Updated Sun, 14 Jun 2026 02:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Sirohi: सिरोही जिले के एक युवक ने आरोप लगाया है कि माउंट आबू के एक होटल से उसका अपहरण कर बाड़मेर ले जाया गया, जहां उसे धमकाकर डेढ़ लाख रुपये वसूले गए।  

young man staying at hotel in Mount Abu abducted over dispute regarding financial transaction
युवक के अपहरण की CCTV फुटेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सिरोही के माउंट आबू में लेन-देन के आपसी विवाद को लेकर एक होटल में ठहरे युवक के अपहरण करने एवं बाद में डेढ़ लाख रुपये लेकर उसे छोड़ देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच पूरी होने के बाद पूरी स्थिति सामने आ सकेगी।



होटल से उठाकर ले गए, वीडियो कॉल पर दिखाया
पुलिस के अनुसार इस मामले में मंडवारिया (बरलूट), जिला सिरोही निवासी झालाराम पुत्र कसनाराम रबारी ने रिपोर्ट देकर बताया कि गत 10 जून को वह माउंट आबू के एक होटल में ठहरा हुआ था। इस दौरान रात को वहां आए युवकों ने उसका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने भूतगांव निवासी खुशवंत रावल पुत्र दिलीपभाई एवं मनादर निवासी राजूभाई रावल समेत अन्य लोगों को वीडियो कॉल के माध्यम से उसे दिखाया और अपने साथ ले गए। उसके साथी चिमनभाई का भी उसके साथ ही अपहरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाड़मेर ले जाकर दी धमकियां, धोरों में घुमाया
पीड़ित के अनुसार अपहरण के बाद आरोपी उसे बाड़मेर के किसी गांव में ले गए, जहां उसे डराया-धमकाया गया तथा धोरों में घुमाया गया। आरोप है कि बाद में डेढ़ लाख रुपये देने पर उसे भारतमाला रोड पर स्थित एक होटल के पास उसकी गाड़ी सहित छोड़ दिया गया। अपहरण करने वालों में जगमाल समेत पांच लोगों के शामिल होने की बात कही गई है। पुलिस ने पीड़ित की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


अपहरणकर्ताओं ने खुद को बताया ATS अधिकारी
आरोप है कि अपहरण करने वाले युवकों ने उसे धमकाते हुए कहा कि वे लोग जयपुर एटीएस से आए हैं। अपहरण के दौरान उसे धमकाया गया कि तेरे 98 लाख रुपये मांग रहे हैं, वे दे दे, नहीं तो यह तेरी जिंदगी की आखिरी रात होगी।

पुराने लेन-देन का विवाद बना वजह!
पीड़ित ने बताया कि खुशवंत रावल के साथ उसका पुराना लेन-देन का विवाद चल रहा था। उसके अनुसार खुशवंत उससे 20 लाख रुपये मांगता था, जबकि वह खुद उससे 98 लाख रुपये लेना चाहता है। इसी विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिए जाने की आशंका जताई गई है।

ये भी पढ़ें: जयपुर में कॉकरोच जनता पार्टी को झटका, प्रदर्शन की नहीं मिली अनुमति; आज होगा बड़ा एलान

हर एंगल से जांच में जुटी पुलिस
पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। जांच के बाद ही पूरे घटनाक्रम की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस आरोपियों की भूमिका, लेन-देन के विवाद और कथित अपहरण की परिस्थितियों की पड़ताल कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed