यात्रीगण कृपया ध्यान दें: रेल यातायात पर भारी बारिश का असर, उत्तर-पश्चिम रेलवे ने बदले कई ट्रेनों के रूट
लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन का असर अब रेल यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। मुंबई रेल मंडल में जलभराव और लैंडस्लाइड के कारण उत्तर-पश्चिम रेलवे ने कई ट्रेनों के मार्ग बदल दिए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देशभर में मानसून के सक्रिय होने के साथ ही कई राज्यों में लगातार भारी बारिश हो रही है। इसके चलते रेल यातायात भी प्रभावित हुआ है। यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन को सुचारु बनाए रखने के लिए रेलवे प्रशासन ने एहतियातन कई ट्रेनों के मार्गों में बदलाव किया है।
उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल मंडल में अत्यधिक जलभराव तथा मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के दक्षिण-पूर्व घाट सेक्शन में भूस्खलन के कारण रेल संचालन प्रभावित हुआ है। इसी वजह से उत्तर-पश्चिम रेलवे से संचालित कई ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जा रहा है।
ये भी पढ़ें: Ajmer: एक घंटे की बारिश में डूबा अजमेर, स्मार्ट सिटी के दावों की खुली पोल; सड़कें बनीं तालाब, स्कूल वैन फंसी
इन ट्रेनों के मार्ग बदले गए हैं:
- गाड़ी संख्या 20495, जोधपुर-हड़पसर एक्सप्रेस (6 जुलाई 2026 को जोधपुर से रवाना) अब सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन मार्ग से संचालित होगी।
- गाड़ी संख्या 19667, उदयपुर सिटी-मैसूर एक्सप्रेस (6 जुलाई 2026 को उदयपुर सिटी से रवाना) अब सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे मार्ग से चलेगी।
- गाड़ी संख्या 06282, मदार जंक्शन-मैसूर स्पेशल (6 जुलाई 2026 को मदार से रवाना) का संचालन भी सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे मार्ग से किया जाएगा।
- गाड़ी संख्या 22497, श्रीगंगानगर-तिरुचिरापल्ली एक्सप्रेस (6 जुलाई 2026 को श्रीगंगानगर से रवाना) अब सूरत-पालधी-जलगांव-मनमाड-दौंड कॉर्ड केबिन-पुणे मार्ग से अपने गंतव्य तक पहुंचेगी।
- गाड़ी संख्या 14805, यशवंतपुर-बाड़मेर एक्सप्रेस (6 जुलाई 2026 को यशवंतपुर से रवाना) का संचालन दौंड-मनमाड-जलगांव-पालधी-सूरत मार्ग से किया जाएगा।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की अद्यतन स्थिति और मार्ग की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके।