{"_id":"680e44fb9afea23ae20ecff6","slug":"action-will-be-taken-against-those-who-post-misleading-and-provocative-comments-rumours-and-suspicious-posts-on-social-media-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-2883580-2025-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: सीमावर्ती क्षेत्र में प्रशासन अलर्ट, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट की तो होगी कार्रवाई
Sun, 27 Apr 2025 09:25 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Apr 2025 09:25 PM IST
सार
जिला कलक्टर डॉ. मंजू ने र्देश दिए कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस और संबंधित एजेंसियां संयुक्त रूप से मॉनिटरिंग करें और किसी भी साम्प्रदायिक तनाव की स्थिति को रोकने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करें।
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में आयोजित बैठक में उपस्थित अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट के मद्देनजर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू ने रविवार को वीसी के माध्यम से समस्त जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर कानून व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि क्षेत्र में हर हाल में कानून व्यवस्था बनी रहे। इसके लिए पुलिस सहित संबंधित विभागीय अधिकारी और एजेंसियां संयुक्त रूप से नियमित मॉनिटरिंग करें। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों से कानून एवं शान्ति व्यवस्था के संबंध में फीडबैक लेते हुए कहा कि पहलगाम में हुई आतंकी घटना किसी भी रूप में साम्प्रदायिक तनाव का रूप न लें। इसके लिए सभी अधिकारी संवेदनशीलता से कार्य करें। उन्होंने सभी पुलिस थानों को नियमित सीएलजी और शान्ति समितियों की बैठक लेकर संदिग्ध व्यक्तियों, स्थानों, भ्रामक और सामप्रदायिक तनाव भड़काने वाले व्यक्तियों की पहचान कर उन पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि जिले के समस्त उपखण्ड मजिस्ट्रेट, वृत्ताधिकारी पुलिस, तहसीलदारों, थानाधिकारियों की वीसी के माध्यम से बैठक आयोजित कर विशेष सतर्कता एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने बाबत् आवश्यक निर्देश प्रदान कराएं तथा सभी अधिकारीगण को विशेष अलर्ट पर रखें। उन्होंने निर्देश दिये कि पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा के सम्बन्ध में भारत सरकार द्वारा जारी निर्देशों की समयसीमा में पालना सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ें- सिंधु जल समझौता स्थगित होने से राजस्थान में जगी पानी आस, प्रधानमंत्री को भेजा पत्र
विज्ञापन
बैठक में जिला कलेक्टर ने कहा कि मीडिया द्वारा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से सशस्त्र बलों के मूवमेन्ट और सुरक्षा बलों के ऑपरेशन्स की लाइव कवरेज न करने के सम्बन्ध में जारी मीडिया एडवाईजरी की पालना की जाये। राष्ट्रीय सुरक्षा के मद्देनजर कोई भी सूचना, जानकारी या फोटोग्राफ्स शेयर नहीं किए जाएं। रसद, चिकित्सा, पेयजल, बिजली, परिवहन सहित अन्य आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।
ये भी पढ़ें- 'दुश्मन को पीछे हटने का मौका तक नहीं मिलेगा', सैयद नसीरुद्दीन ने पाकिस्तान को दिया कड़ा संदेश
डीआईजी गौरव यादव ने भी शान्ति व्यवस्था बनाने के लिए संवेदनशीलता से कार्य करने के निर्देश देते हुए कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकाबंदी और पुलिस गश्त को ज्यादा सशक्त बनाया जाए। महत्वपूर्ण स्थानों, मुख्य बाजार, पर्यटन स्थलों, धार्मिक स्थलों, हवाई-अड्डों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन एवं संवेदनशील/भीड़भाड़ वाले अन्य स्थानों पर सतत निगरानी रखी जाये तथा पर्याप्त पुलिस जाप्ता नियोजित किया जाए। संवेदनशील स्थानों को चिन्हित कर अतिरिक्त जाप्ता लगाएं। प्रत्येक स्तर पर संवाद कायम रहे और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले तत्वों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करें। पीजी, हॉस्टल में रहने वालों के साथ-साथ बाहर से आने वाले श्रमिकों का पुलिस सत्यापन अवश्य करवाएं।
बैठक में एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना, एएसपी रघुवीर शर्मा, बी. आदित्य, रामेश्वर लाल, अजय राठौड़, सुधा पालावत, अशोक असीजा, डॉ. दीपक मोंगा, डॉ. अजय सिंगला, भीमसेन स्वामी, धीरज चावला, कविता सिहाग, गिरजेशकान्त शर्मा, दीपक चन्दन, विजय कुमार शर्मा, देवानंद सहित अन्य मौजूद रहे जबकि उपखंड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से जुड़े।