{"_id":"687f718b02b70042f80d6061","slug":"after-a-sudden-quarrel-between-drunken-friends-one-killed-the-other-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-3195430-2025-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: शराबी दोस्तों की कहासुनी में सिर पर सरिए से वार, एक की मौत; हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: शराबी दोस्तों की कहासुनी में सिर पर सरिए से वार, एक की मौत; हत्या कर थाने पहुंचा आरोपी
Tue, 22 Jul 2025 06:18 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 06:18 PM IST
सार
Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में दो दोस्तों में शराब पीने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो बाद में हिंसक झगड़े में बदल गई। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे दोस्त के सिर में सरिए से जोरदार वार कर हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
घटना की जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्रीगंगानगर जिले के केसरीसिंहपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दोस्तों की शराब पीते समय हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान एक दोस्त ने दूसरे की सरिए से सिर पर वार कर हत्या कर दी। वारदात सोमवार देर रात की है, जिसने पूरे गांव को दहशत में डाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान सुखमंदर सिंह पुत्र प्यारा सिंह के रूप में हुई है, जबकि आरोपी का नाम गोविन्द सिंह बताया गया है। दोनों आपस में गहरे दोस्त थे और रोजाना देर रात तक एक साथ बैठकर शराब पीने के आदी थे। सोमवार रात को भी वे इसी तरह शराब पी रहे थे, लेकिन करीब 11 बजे किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Tonk News: बीसलपुर बांध के गेट नहीं खुले, भराव क्षमता के करीब पहुंचा जलस्तर; मंत्री सुरेश रावत ने दी सफाई
विज्ञापन
कहासुनी से हत्या तक पहुंचा मामला
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आए गोविंद सिंह ने घर में पड़े लोहे के सरिए से सुखमंदर के सिर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद गांव में सनसनी फैल गई।
हत्या के बाद नहर पर गया नहाने, फिर खुद पहुंचा थाने
इस घटना के बाद गोविंद सिंह नहर पर नहाने चला गया। फिर सीधे थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसने हत्या की है। पुलिस को शुरू में उसकी बात पर भरोसा नहीं हुआ क्योंकि वह नशे में था, लेकिन जब थाना प्रभारी बलवंत राम पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंचे, तो देखा कि सुखमंदर सिंह मृत पड़ा है। इसके बाद शव को मोर्चरी भिजवाया गया।
घरेलू कलह से था परेशान मृतक, मां के साथ ही रहता था
प्रारंभिक जांच में यह जानकारी सामने आई है कि सुखमंदर सिंह शादीशुदा था, लेकिन घरेलू विवाद के चलते उसकी पत्नी उससे अलग रह रही थी। वह अपनी मां के साथ ही घर में रहता था। वहीं, आरोपी गोविंद सिंह पल्लेदारी (मजदूरी) का काम करता है और उसका एक बच्चा भी है।
यह भी पढ़ें- Jaipur News: चरागाहों पर अब नहीं चलेगा अवैध कब्जे का खेल, पंचायती राज विभाग सख्त; मंत्री मदन दिलावर ने यह कहा
परिजनों के पहुंचने पर दर्ज होगा मामला
थाना प्रभारी बलवंत राम ने बताया कि मृतक के परिजन बठिंडा से रवाना हो चुके हैं और उनके पहुंचने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को राउंडअप कर लिया है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की गहन जांच की जा सके।