फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Security agencies on alert after Pahalgam attack, DC and IG reached border area

Sri Ganganagar News: पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, डीसी और आईजी पहुंचे सीमावर्ती क्षेत्र

Sat, 26 Apr 2025 09:48 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 09:48 AM IST
सार

बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त और पुलिस महानिरीक्षक ने श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र श्रीकरणपुर में बीएसएफ अधिकारियों और जवानों से मुलाकात कर सुरक्षा और विकास कार्यों की समीक्षा की।

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: Security agencies on alert after Pahalgam attack, DC and IG reached border area
अधिकारियों को दिशा निर्देश देते संभागीय आयुक्त

विस्तार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत की सख्त प्रतिक्रिया के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गए हैं। इसी के तहत बीकानेर संभाग के संभागीय आयुक्त डॉ. रवि सूरपुर और पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ओमप्रकाश गुरुवार देर रात श्रीगंगानगर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र श्रीकरणपुर पहुंचे।

विज्ञापन


दोनों अधिकारियों ने शेखसरपाल स्थित बीएसएफ बीओपी का दौरा कर बीएसएफ अधिकारियों और जवानों से मुलाकात की तथा सुरक्षा स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात शुक्रवार को संभागीय आयुक्त ने नगरपालिका सभागार में ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
विज्ञापन


बैठक में उन्होंने समर्थन मूल्य पर कृषि जिंसों की खरीद, हीट वेव के मद्देनजर स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, बिजली, सिंचाई पानी की उपलब्धता जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि लंबित राजस्व प्रकरणों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए और गांवों में राजस्व शिविर आयोजित किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: शाह से चर्चा के बाद एक्शन में CM, पाक नागरिकों के वीजा निरस्ती के निर्देशों पर सख्त पालन के आदेश


संभागीय आयुक्त ने एसडीएम कोर्ट में लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे, सीमा ज्ञान व म्यूटेशन से संबंधित मामलों की त्वरित कार्रवाई तथा कृषि विभाग को बुवाई से पूर्व आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने पंचायती राज, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, डिस्कॉम और सिंचाई विभाग की योजनाओं की समीक्षा की और कहा कि नहरबंदी के दौरान पेयजल का उपयोग सिंचाई में नहीं होना चाहिए।

इसके अतिरिक्त उन्होंने हरियालो राजस्थान अभियान के तहत अधिकतम पौधरोपण की तैयारियों के निर्देश भी दिए। इसके पश्चात उन्होंने नगर पालिका, उपखंड कार्यालय और पुलिस थाने का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, करणपुर एसडीएम श्योराम, ईओ संदीप बिश्नोई, तहसीलदार, नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। पुलिस थाने के निरीक्षण के समय आईजी ओमप्रकाश भी उनके साथ मौजूद रहे।
 

अधिकारियों को दिशा निर्देश देते संभागीय आयुक्त

अधिकारियों को दिशा निर्देश देते संभागीय आयुक्त

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed