{"_id":"67bfcc8a4bb91b99ba03287a","slug":"ganganagar-bike-stolen-in-eight-minutes-in-sri-ganganagar-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ganganagar: श्री गंगानगर में आठ मिनट में बाइक चोरी, पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ganganagar: श्री गंगानगर में आठ मिनट में बाइक चोरी, पुलिस ने दो नाबालिगों सहित चार को पकड़ा
Thu, 27 Feb 2025 07:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 27 Feb 2025 07:53 AM IST
सार
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर दो नाबालिगों को निरुद्ध किया, जिन्होंने चोरी की बात कबूली। बाइक के पुर्जे निकालकर बेच दिए गए थे। इसके बाद राजीव और सोयम खान को गिरफ्तार कर चोरीशुदा बाइक के पार्ट्स बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
श्री गंगानगर के कोतवाली थाना क्षेत्र में आठ मिनट बाइक चोरी का मामल सामने आया है। पुलिस ने दो नाबालिगों को निरुद्ध और दो युवकों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया है। आईपीएस गौरव यादव के मुताबिक मामले में सेतिया फार्म गली नंबर एक निवासी नीलुराम ने प्रकरण दर्ज करवाया। इसमें बताया कि परिवादी दो फरवरी सुबह करीब 11.00 बजे विनोबा बस्ती के पास काम करने गया था और बाइक बाहर खड़ी कर दी। इसके करीब ठीक आठ मिनट बाद 11:08 बजे वापस आ कर देखा तो बाइक गायब थी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों से इस संबंध में पूछताछ की, लेकिन कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिली। पुलिस को मामले से अवगत करवाते हुए कार्रवाई करने की मांग की। पुलिस ने घटना स्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और मुखबिर से जानकारी जुटाते हुए दो संदिग्ध नाबालिगों से पूछताछ की। इस दौरान दोनों नाबालिगों द्वारा बाइक चोरी की वारदात का खुलासा हुआ। दोनों से पूछताछ करते हुए पुलिस ने चोरी शुदा बाइक तो बरामद कर ली, लेकिन बाद में पता चला कि इसके पुर्जे यानी पार्ट्स निकाल कर किसी को बेच दिए गए हैं।
विज्ञापन
दोनों नाबालिगों को मंगलवार बाल संप्रेषण गृह भेज कर पार्ट्स खरीदने वालों की तलाश शुरू की गई। जांच पड़ताल करते हुए पुलिस ने पार्ट्स खरीदने वाले राजीव पुत्र सुरजाराम निवासी महावीर कॉलोनी और अमन एनक्लेव निवासी सोयम खान पुत्र खुशी मोहम्मद को बुधवार गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपितों की निशानदेही पर चोरीशुदा बाइक के पार्टस भी बरामद कर लिए। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस के हवलदार दर्शन सिंह, सिपाही प्रवीण कुमार, बलवंत और सुरेन्द्र सिंह शामिल थे।
विज्ञापन