फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News: Youth arrested for sheltering smugglers involved in heroin smuggling case from Pakistan

Sri Ganganagar: पाकिस्तान से हेरोइन तस्करी पर बड़ा खुलासा, तस्करों को पनाह देने वाला गिरफ्तार; ड्रोन से...

Sun, 20 Apr 2025 05:20 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sun, 20 Apr 2025 05:20 PM IST
सार

Sri Ganganagar News: श्रीगंगानगर में पाक से हेरोइन तस्करी मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने मामले से जुड़े तस्करों को पनाह देने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मालूम हो कि मार्च महीने में ड्रोन से तीन किलो से ज्यादा हेरोइन तस्करी की गई थी।
 

विज्ञापन
Sri Ganganagar News: Youth arrested for sheltering smugglers involved in heroin smuggling case from Pakistan
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले में भारत-पाक सीमा के निकट एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय तस्करी का मामला सामने आया है। इस बार मामला हेरोइन की तस्करी से जुड़ा है, जिसमें पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। गिरफ्तार युवक पर आरोप है कि वह पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजी गई हेरोइन को रिसीव करने वालों में से एक था और तस्करों को स्थानीय स्तर पर पनाह दे रहा था।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, यह घटना 21 मार्च की है। जब बीएसएफ के खानूवाली कंपनी कमांडर पोस्ट इंचार्ज दीपक कुमार ने रावला थाना पुलिस को सूचना दी कि रावला क्षेत्र के रोही चक तीन केएनएम स्थित एक खेत में संदिग्ध पैकेट पड़ा है। जब रावला एसएचओ नवनीत सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की गई, तो उसमें दो पॉलीथिन की थैलियों में कुल 3.32 किलो हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Rajsthan: अलवर में सात बिस्वा जमीन के विवाद में भतीजों ने चाचा की बेरहमी से हत्या की, बहू को भी किया लहूलुहान
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस पूछताछ में स्वीकार की संलिप्तता
पहले तो आसपास पूछताछ के बावजूद कोई संदिग्ध सामने नहीं आया, लेकिन पुलिस ने जांच जारी रखी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस को पता चला कि इस तस्करी से चक 5 बीडीबी ढाणी निवासी अमनदीप सिंह पुत्र अमरजीत सिंह का नाम जुड़ा हुआ हो सकता है। संदेह के आधार पर जब पुलिस ने अमनदीप को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की, तो उसने हेरोइन तस्करी में संलिप्त होने की बात स्वीकार कर ली।

 
पूरे नेटवर्क की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस अब अमनदीप से मिली जानकारी के आधार पर पूरे तस्करी नेटवर्क की परतें खोलने में लगी है। इस केस में घड़साना थाने के सीआई महावीर प्रसाद, सिपाही रामकिशन, प्रदीप, सुनील और बीआई घड़साना के हवलदार शीशपाल की भूमिका अहम रही। हवलदार शीशपाल ने गांव-गांव जाकर स्थानीय स्तर पर जांच की और लोगों से जानकारी जुटाकर आरोपित को पकड़वाने में सफलता पाई।

यह भी पढ़ें- Karauli News: टेंपो और पिकअप की जबरदस्त भिड़ंत; एक महिला की मौत, चार घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
 
पंजाब कनेक्शन की भी जांच
पुलिस सूत्रों के अनुसार, इस तस्करी प्रकरण में पंजाब के तस्करों की भी भूमिका सामने आ सकती है। मामले की गहराई से जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां संभव हैं। पुलिस का मानना है कि यह कोई अकेला मामला नहीं है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क से जुड़ा एक बड़ा षड्यंत्र है, जिसमें स्थानीय और बाहरी तस्करों की मिलीभगत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed