फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Sri Ganganagar husband killed his wife after quarrel here is whole story

Rajasthan: श्रीगंगानगर में आपसी कहासुनी के बाद पति ने की पत्नी की हत्या, ये रहा पूरा मामला

Wed, 23 Apr 2025 07:31 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Wed, 23 Apr 2025 07:31 PM IST
सार

Crime News: शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित रीको इलाके में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। पति ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस दौरान पत्नी के गंभीर चोट लगी और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
Rajasthan Sri Ganganagar husband killed his wife after quarrel here is whole story
जिला अस्पताल में मौजूद डॉक्टर, पुलिस और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित रीको इलाके में पति और पत्नी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला इतना बढ़ गया कि पति ने अपनी पत्नी की बुरी तरह पिटाई कर डाली। इस दौरान पत्नी के गंभीर चोट लगी और उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मूलरूप से नेपाल निवासी सुनील कुमार और उसकी पत्नी सरिता रीको इलाके में शिव शक्ति फैक्ट्री में रह रहे थे। इस दौरान 21 अप्रैल रात किसी समय किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि सुनील ने सरिता की थाप मुक्कों और डंडे से पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर परिजन और लोगों ने बीच बचाव किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमले पर राजस्थान में BJP-कांग्रेस के नेता क्या बोले, हमलावरों को बताया कायर
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल सुनीता को शहर के प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। लेकिन गंभीर चोट को देखते हुए स्टॉफ ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जयपुर रेफर कर दिया। जयपुर में उपचार के दौरान सरिता की मौत हो गई। सदर थाना पुलिस के एस आई सुनील कुमार के मुताबिक, मृतका के भाई विशाल की रिपोर्ट के आधार पर पति सुनील के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें: 35 हजार का इनामी बदमाश विष्णु हिमाचल प्रदेश से गिरफ्तार, कई संगीन धाराओं में आपराधिक मामला है दर्ज

पुलिस ने बताया कि शव का पोस्टमॉर्टम करवा परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। अफसरों ने बताया कि आरोपित पति को राउंडअप कर लिया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा और पोस्टमॉर्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही कारणों की पुष्टि हो सकती है। प्रकरण में मृतका के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed