फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Inter-state gang involved in stealing by spying on closed houses busted, three youths arrested

Sri Ganganagar News: बंद मकानों की रेकी कर चोरी करने वाली अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश, तीन युवक गिरफ्तार

Sat, 29 Mar 2025 09:52 AM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 29 Mar 2025 09:52 AM IST
सार

बंद मकानों में रेकी कर चोरी की वारदातें करने वाली अंतरराज्यीय गैंग की तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने 22 वारदातों का खुलासा किया है। 

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Inter-state gang involved in stealing by spying on closed houses busted, three youths arrested
पुलिस की गिरफ्त में अंतरराज्यीय गैंग के तीनों आरोपी

विस्तार

राजस्थान और पंजाब के इलाकों में चोरी की वारदातें करने वाली अंतरराज्यीय गैंग के तीन युवकों को जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपितों से पूछताछ के दौरान ही दोनों राज्यों की करीब 22 वारदातों का खुलासा हो गया। आईपीएस गौरव यादव के अनुसार इस मामले में गिरफ्तार युवकों से पूछताछ जारी है। 

विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों कालूराम पुत्र हजारी राम, राजविंदर सिंह उर्फ राजू पुत्र जीवन सिंह और पिंद्र सिंह पुत्र लखवीर सिंह की क्राइम कुंडली खंगालने पर पता चला कि आरोपी पिंद्र सिंह के विरुद्ध पांच, राजविंदर सिंह पर 17 और कालूराम के खिलाफ 32 प्रकरण दर्ज हैं। ये सभी मामले चोरी, नकबजनी और लूट के हैं। आरोपी विभिन्न शहरों में रेकी कर बंद मकानों को चिन्हित कर निशाना बनाते थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur: साइक्लोनर टीम को मिली बड़ी सफलता, मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त 2 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


आईपीएस यादव के मुताबिक सूरतगढ़ वार्ड नंबर आठ निवासी सुरेन्द्र कुमार पुत्र रामकुमार बिश्नोई और अनिल कुमार पुत्र महावीर प्रसाद शर्मा ने 22 मार्च को प्रकरण दर्ज करवाया था। इसमें बताया कि परिवादी पड़ोसी हैं और परिवार सहित बाहर गए हुए थे। जब वापस लौटकर आए तो घरों के ताले टूटे हुए मिले। घर में सार-संभाल करने पर सामान बिखरा हुआ मिला और सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी गायब थी। एक साथ हुई वारदातों को पुलिस ने गंभीरता से लिया और टीमें बनाकर पड़ताल शुरू कर दी।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने केवल सूरतगढ़ में ही चार वारदातें की हैं। इसके अलावा राजस्थान के सुजानगढ़, पिलानी, फतेहपुर, मारवाड़ जंक्शन, गोमती रोड (पाली) और श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर, बज्जू, पंजाब के चुग्गा, नई मंडी घड़साना, चुरू शहर, उदयपुर, चितौड़गढ़, नागौर, झुंझुनू, चुरू जिले के सालासर, पाली के कारोलिया और रावला के 22 घरों में वारदातें की हैं। बहरहाल पुलिस आरोपियों से और भी पूछताछ कर जांच में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed