{"_id":"67e934e629a7b788cf08d6f4","slug":"kesariya-balam-aavo-ni-come-to-my-country-sri-ganganagar-news-c-1-1-noi1340-2779758-2025-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar News: राजस्थान दिवस पर आयोजन, कलाकारों ने जीवंत की प्रदेश की लोक कला और संस्कृति, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar News: राजस्थान दिवस पर आयोजन, कलाकारों ने जीवंत की प्रदेश की लोक कला और संस्कृति, तस्वीरें
Sun, 30 Mar 2025 10:40 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Mar 2025 10:40 PM IST
सार
शिवपुर हेड पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व पर्यटन विभाग बीकानेर की ओर से पहुंचे कलाकारों ने घूम-घूम कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। इससे उत्साहित दर्शकों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
राजस्थान दिवस पर सांस्कृतिक प्रस्तुति देते कलाकार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान दिवस (30 मार्च) के उपलक्ष्य में आयोजित राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव की कड़ी में रविवार को हिंदुमलकोट सीमा चौकी और शिवपुर हेड पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर राजस्थान की लोक कला और संस्कृति को जीवंत कर दिया। इससे उत्साहित दर्शकों ने तालियां बजाकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया।
शिवपुर हेड पर आयोजित कार्यक्रम से पूर्व पर्यटन विभाग बीकानेर की ओर से पहुंचे कलाकारों ने घूम-घूम कर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और लोकगीतों की प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर सादुलशहर विधायक गुरवीर सिंह बराड़ ने क्षेत्र को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने का आश्वासन देते हुए कहा कि इसके लिए संबंधित स्तर पर गंभीरतापूर्वक प्रयास किए जा रहे हैं। दो वर्ष बाद गंगनहर के आगमन को 100 वर्ष पूर्ण होने जा रहे हैं, इससे पूर्व क्षेत्र को पर्यटन, पिकनिक और प्री-वेडिंग स्थल के रूप में विकसित किया जाना प्रस्तावित है।
ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हर क्षेत्र में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। गंगानगर भी इससे अछूता नहीं है। जिला प्रशासन द्वारा शिवपुर हेड, हिंदुमलकोट के साथ-साथ अन्य स्थानों को भी पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने हेतु की जा रही गतिविधियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि जल्द ही आमजन को बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी। जिले में चयनित क्षेत्रों को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने से स्थानीय निवासियों को भी फायदा होगा।
शिवपुर हेड के बाद हिंदुमलकोट सीमा चौकी में आयोजित कार्यक्रमों में पर्यटन विभाग की ओर से लोक कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। अनन्या भटनागर के भवई नृत्य के बाद राजस्थानी वेशभूषा में सजे-धजे बीकानेर के रौबिले कलाकारों ने उपस्थितजनों का खूब मनोरंजन किया। बीकानेर की माने खान एंड पार्टी ने केसरिया बालम, नित खैर मंगा तेरी सहित राजस्थानी लोकगीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इसके साथ ही कालबेलिया नृत्य, कुलदीप और सिमरजीत एंड पार्टी ने भांगड़ा सहित पंजाबी नृत्यों की प्रस्तुति दी। किशनगढ़ की उर्मिला एंड पार्टी ने चरी एवं घूमर नृत्य पेश किया।
ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
इस अवसर पर जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम प्रशासन सुभाष कुमार, एडीएम सतर्कता रीना, जिला परिषद सीईओ गिरधर, सैन्य अधिकारी, नगर विकास न्यास सचिव अशोक असीजा, गिरजेशकांत शर्मा, एसडीएम रणजीत कुमार, स्वाति गुप्ता, धीरज चावला, हरिराम चौहान, विजय कुमार, दुष्यंत जैन, जयप्रकाश शर्मा, प्रियंका बैलाण, बलदेव सिंह बराड़, रतनलाल गणेशगढ़िया, मनीराम स्वामी, प्रदीप धेरड़, जुगल डूमरा, स्कूली विद्यार्थी और ग्रामीण मौजूद रहे।
स्कूली बच्चों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि राजस्थान दिवस के अवसर पर पहली बार सीमावर्ती क्षेत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ बॉर्डर देखना एक बेहतरीन अनुभव रहा। ग्रामीणों ने भी सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन को सराहनीय कदम बताते हुए राज्य सरकार और जिला प्रशासन का आभार जताया। अंत में पर्यटन विभाग के अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
देखें तस्वीरें...