फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar: DM Dr. Manju instructs No health worker should go on leave without permission; Pahalgam Attack

Sri Ganganagar: DM का निर्देश- स्वास्थ्य विभाग का कोई भी स्टाफ बिना अनुमति अवकाश पर न जाए; पहलगाम हमले का असर!

Sat, 26 Apr 2025 04:35 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 26 Apr 2025 04:35 PM IST
सार

Sri Ganganagar News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर डॉ. मंजू ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य विभाग का कोई भी स्टाफ बिना अनुमति अवकाश पर न जाए। साथ ही उन्होंने हीट वेव को लेकर भी आवश्यक निर्देश जारी किए। पढ़ें पूरी खबर...।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: DM Dr. Manju instructs No health worker should go on leave without permission; Pahalgam Attack
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक के दौरान कलेक्टर डॉ. मंजू

विस्तार

पहलगाम आतंकी हमले के चलते श्रीगंगानगर अलर्ट मोड पर है, इसलिए बॉर्डर एरिया के सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं रखें और कोई भी स्टाफ बिना अनुमति अवकाश पर नहीं जाए। साथ ही आस-पास के संदिग्ध लोगों पर नजर रखें। किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि देखे जाने पर तत्काल संबंधित उच्चाधिकारी या पुलिस को सूचना दें। यह निर्देश कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की एक महत्वपूर्ण बैठक में कलेक्टर डॉ. मंजू ने दिए। इस बैठक में सीएमएचओ डॉ. अजय सिंगला और पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा सहित सभी बीसीएमओ, एनएचएम अधिकारी, यूपीएचसी तथा सीएचसी इंचार्ज मौजूद रहे।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Pahalgam Attack: पूर्व केंद्रीय मंत्री बोले- पीएम इस बार कुछ बड़ा करने के मूड में हैं, मुस्लिमों पर कही यह बात
विज्ञापन

 
कलेक्टर डॉ. मंजू ने कहा कि हीट वेव के चलते सभी तरह की व्यवस्थाएं सुचारू रखें। दवाइयां, ओआरएस आदि की कोई कमी नहीं होनी चाहिए। सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर अलग बेड आरक्षित हों और किसी भी केंद्र पर चिकित्सक के अभाव में मरीजों को परेशानी न हो। हीट वेव के चलते लापरवाही होने पर कोई भी नकारात्मक खबर आती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुई बैठक में दिशा निर्देश देते हुए कलेक्टर डॉ मंजू और उपस्थित अधिक
 
कलेक्टर डॉ. मंजू ने राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा कर कहा कि बच्चों को चिन्हित कर अधिकाधिक लाभांवित करवाएं। इस मामले में गंभीरता बरतें और नियमित रूप से कार्यक्रम की समीक्षा करें। आयुष्मान आरोग्य योजना के तहत ईकेवाईसी में जिला औसत से कम वाले केंद्रों को नोटिस देने के निर्देश दिए। बैठक में परिवार कल्याण, टीकाकरण, निःशुल्क दवा योजना, आयुष्मान आरोग्य योजना एवं अन्य योजनाओं व कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।

यह भी पढ़ें- Barmer News: बॉर्डर पार से दुल्हन लाने निकला दूल्हा खाली हाथ लौटा, नहीं मिली उस पार जाने की अनुमति
 
‘नशा मुक्ति अभियान में दें अहम योगदान’
कलेक्टर डॉ. मंजू ने नशा मुक्ति अभियान के तहत सभी को शपथ लेने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस अभियान में सभी अधिकारी और कार्मिक अपना पूर्ण योगदान दें। साथ ही सभी केंद्रों पर नशा मुक्ति वॉल बनाने और अन्य हर प्रकार की प्रचार-प्रसार गतिविधि करने के निर्देश दिए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed