फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   One person died due to electric shock

Sri Ganganagar News: खेत की बाउंड्री पर लगाई झटका मशीन, करंट लगने से एक व्यक्ति की मौत

Thu, 27 Mar 2025 11:23 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Thu, 27 Mar 2025 11:23 PM IST
सार

युवक की मौत के बाद परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। काफी समझाइश के बाद परिजनों ने धरना खत्म नहीं किया।

विज्ञापन
One person died due to electric shock
करंट लगने से युवक की मौत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्री गंगानगर जिले के राजियासर थाना क्षेत्र के चक 4 बीकेएसएम में खेत की बाउंड्री पर लगाई गई झटका मशीन वाली तार से करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक भानीराम (40) पुत्र हरिराम सुथार चक 4 बीकेएसएम का रहने वाला था। खेत की जिस बाड़ की चपेट में आने से भानीराम की मौत हुई, उसमें डीसी की बजाय एसी करंट दौड़ रहा था।

विज्ञापन


युवक की मौत के बाद परिजनों ने 1 करोड़ रुपये मुआवजा और दोषी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर धरना शुरू कर दिया। परिजनों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। कई दौर की वार्ता के बावजूद सहमति नहीं बनने पर देर शाम तक धरना-प्रदर्शन जारी रहा। सूचना मिलने पर विधायक डूंगरराम गेदर, डिस्कॉम एक्सईएन नेमीचंद वर्मा, एसडीएम संदीप कुमार, डीएसपी प्रतीक मील, सीआई सतीश यादव, पूर्व जिला प्रमुख पृथ्वीराज मील, पूर्व विधायक राजेंद्र भादू, कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष परसराम भाटिया सहित अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी भीषण आग, 11 लोग बाल-बाल बचे; लाखों का हुआ नुकसान
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, भानीराम गांव के ओमप्रकाश सुथार की ढाणी से दूध लेकर आ रहा था। इस दौरान अपने खेत में चर रहे निराश्रित गोवंश को देखकर उन्हें भगाने के लिए खेत की ओर चला गया। तभी पड़ोसी कृष्णलाल के खेत में लगाई गई झटका तार के करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि कृष्णलाल ने अपने खेत की तारबंदी में डिस्कॉम विभाग के कर्मचारियों की मिलीभगत से 11 हजार केवी करंट छोड़ रखा था, जिससे भानीराम की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: भीषण गर्मी में पानी की किल्लत पर जलदाय विभाग गंभीर, बनाया विशेष कंटिनजेंसी प्लान; जानें क्या है

इन मांगों को लेकर परिजन ट्रोमा सेंटर के बाहर धरने पर बैठ गए। सूचना मिलते ही एसडीएम और डीएसपी मौके पर पहुंचे और परिजनों व किसान नेताओं को समझाइश दी। लेकिन परिजन अधिकारियों पर कार्रवाई और मुआवजे की मांग पर अड़े रहे। देर शाम तक ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे।

ये वीडियो भी देखिए...
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed