सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Padampur police of Sri Ganganagar caught illegal poppy husk, cash worth more than 8 lakhs also recovered

Sriganganagar: पदमपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 11 किलो अवैध डोडा पोस्त और 8.28 लाख रुपये नगद बरामद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 17 May 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Sriganganagar: पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से 11 किलो 316 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 8 लाख 28 हजार 150 रुपये की नगदी बरामद हुई। थानाधिकारी राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में नरेश कुमार ने कबूल किया है कि यह नगदी नशे की बिक्री से अर्जित की गई थी। पुलिस ने इस राशि को राजसात कर लिया है।

Padampur police of Sri Ganganagar caught illegal poppy husk, cash worth more than 8 lakhs also recovered
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीगंगानगर के पदमपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांव 24 बीबी सजनानगर में एक घर से 11 किलो 316 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 8 लाख 28 हजार 150 रुपये की नगदी बरामद की है। इसके अलावा मौके से इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग में इस्तेमाल होने वाली थैलियां और मिक्सर ग्राइंडर भी जब्त किए गए हैं।

Trending Videos

पदमपुर थाना अधिकारी सुरेंद्र कुमार राणा ने बताया कि उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पुलिस टीम ने गांव 24 बीबी सजनानगर में एक घर पर छापेमारी की। छापे के दौरान मौके से एक युवक मिला, जिसकी पहचान नरेश कुमार पुत्र केवल राम, उम्र 28 वर्ष, निवासी पदमपुर के रूप में हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: गर्भवती महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, परिजनों ने डॉक्टर पर लापरवाही का लगाया आरोप    

पुलिस ने जब घर की तलाशी ली तो वहां से 11 किलो 316 ग्राम अवैध डोडा पोस्त और 8 लाख 28 हजार 150 रुपये की नगदी बरामद हुई। थानाधिकारी राणा ने बताया कि प्रथम दृष्टया पूछताछ में नरेश कुमार ने कबूल किया है कि यह नगदी नशे की बिक्री से अर्जित की गई थी। पुलिस ने इस राशि को राजसात कर लिया है।

आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच गजसिंहपुर थाना अधिकारी सीरकौर को सौंपी गई है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसके नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed