फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Rajasthan: Panic due to finding a suspicious drone-like object in village 12A of Anupgarh

Rajasthan: अनूपगढ़ के गांव 12A में संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

Thu, 15 May 2025 08:41 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 15 May 2025 08:41 PM IST
सार

Rajasthan: प्रारंभिक जांच में यह वस्तु ड्रोन जैसी प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। विशेषज्ञ टीमें इसके तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वस्तु वास्तव में क्या है, कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

विज्ञापन
Rajasthan: Panic due to finding a suspicious drone-like object in village 12A of Anupgarh
ड्रोन जैसी वस्तु - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की अनूपगढ़ तहसील के गांव 12A में एक संदिग्ध ड्रोन जैसी वस्तु मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। यह रहस्यमयी वस्तु गांव के पास वन विभाग की भूमि पर देखी गई, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल स्थानीय पुलिस को दी।

विज्ञापन

सूचना मिलते ही अनूपगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा एजेंसियों को इसकी सूचना दी गई। इसके बाद भारतीय वायुसेना, सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और ड्रोन जैसी दिखने वाली इस वस्तु की गहन जांच शुरू की गई।

विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में यह वस्तु ड्रोन जैसी प्रतीत हो रही है, हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। विशेषज्ञ टीमें इसके तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह वस्तु वास्तव में क्या है, कहां से आई और इसका उद्देश्य क्या था।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें: चांदी के कड़े के लिए भाइयों की शर्मनाक हरकत, मां की चिता के पास मचा बवाल; जानें

गौर करने वाली बात यह है कि गांव 12A भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा से काफी दूरी पर स्थित है, जिससे इस घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई है। सीमा से दूर ऐसे क्षेत्र में इस प्रकार की संदिग्ध वस्तु का मिलना सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही हैं और हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही इस वस्तु की वास्तविक प्रकृति और उद्देश्य के बारे में कुछ स्पष्ट कहा जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed