फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: 72 feet high tricolor hoisted at Nagi War Memorial Complex, message of alertness to the enemy

Sri Ganganagar News: नागी युद्ध स्मारक परिसर पर लहराया 72 फीट ऊंचा तिरंगा, दुश्मन को भारत की सजगता का संदेश

Fri, 25 Apr 2025 07:42 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 25 Apr 2025 07:42 AM IST
सार

जिले के बॉर्डर से सटे नागी युद्ध स्मारक परिसर में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से 72 फीट ऊंचा विशाल तिरंगा लगाया गया।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: 72 feet high tricolor hoisted at Nagi War Memorial Complex, message of alertness to the enemy
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थल सेना की दक्षिण पश्चिम कमान (सप्त शक्ति कमान) के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कल नागी युद्ध स्मारक परिसर में 72 फीट ऊंचे तिरंगे का अनावरण किया।

विज्ञापन


फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सहयोग से यह विशाल तिरंगा लगाया गया है। इस मौके पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल अशीम कोहली, अमर उजाला फाउंडेशन के सदस्य, सेना के अधिकारी व सिपाही मौजूद रहे। लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने कहा कि श्री गंगानगर के इस इलाके का बड़ा महत्व है। वर्ष 1971 युद्ध में भारत ने पाकिस्तान को हराया था, इसके बावजूद दुश्मन नागी में कब्जा कर बैठ गया था। देश के शहीद जवानों ने इसे लड़कर वापस पाया। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Sri ganganagar News: पहलगाम हमले के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में हाई अलर्ट, कलेक्टर ने की अहम बैठक; जानें
विज्ञापन
विज्ञापन


इस स्थान को महत्व देते हुए राजस्थान सरकार के सहयोग से 2023-24 में नग्गी युद्ध स्मारक स्थल को विकसित किया गया। अब इसे बॉर्डर पर्यटन स्थल के अंदाज में विकसित किया जा रहा है। वे चाहते हैं कि इस जगह को टीवी, अखबार, रेडियो और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक प्रचारित किया जाए, ताकि देशभर से पर्यटक यहां आकर ऐतिहासिक महत्व को समझ सकें। 


उन्होंने कहा कि बॉर्डर पर इतना बड़ा तिरंगा लगने से दुश्मन को भी ये पता चलेगा कि हम कितने सजग हैं। नागी क्षेत्र सीमा से सटा हुआ हमारा पहला गांव है। यहां लगा तिरंगा देश की एकता, शौर्य और बलिदान का प्रतीक बनकर लहराएगा। उन्होंने मेजर जनरल अशीम कोहली का भी धन्यवाद दिया, जिनके प्रयास से 72 फीट ऊंचा तिरंगा सीमा पर लगाया गया। उन्होंने वादा किया कि ये तिरंगा ऐसे ही शान से यहां लहराता रहेगा।

इस मौके पर फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया के सीईओ मेजर जनरल अशीम कोहली ने बच्चों को आर्मी के कपड़ों से तैयार बैग भेंट किए और तिरंगा फहराने का सही तरीका भी बताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed