फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Accused Who Fled After Firing in Heroin Smuggling Case Arrested, Brought on Production Warrant

Sri Ganganagar: हेरोइन तस्करी मामले में फायरिंग करके फरार आरोपी गिरफ्तार, प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस

Sat, 22 Feb 2025 10:06 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 22 Feb 2025 10:06 AM IST
सार

आठ महीने पहले सर्च ऑपरेशन के दौरान हेरोइन की तस्करी में लिप्त आरोपी पुलिस पर हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए थे, जिनमें से एक को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Accused Who Fled After Firing in Heroin Smuggling Case Arrested, Brought on Production Warrant
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आठ माह पूर्व बॉर्डर पर हेरोइन तस्करी के दौरान हवाई फायरिंग करके पुलिस नाकाबंदी तोड़कर फरार हुए आरोपियों में से एक पंजाब निवासी युवक को पुलिस ने प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार समेजा कोठी के तत्कालीन थानाधिकारी विकास बिश्नोई और बीएसएफ के साथ सर्च ऑपरेशन के दौरान 44 पीएस की रोही से 6 किलो हेरोइन बरामद की गई थी लेकिन घटना के दौरान तस्करी में संलिप्त आरोपी हवाई फायरिंग करते हुए और पुलिस की गाड़ी को टक्कर मारकर फरार हो गए थे। इस संबंध में समेजा कोठी थाने में 15 जून 2024 को एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था।
विज्ञापन


समेजा कोठी थाने के कांस्टेबल कालूराम द्वारा घटना में शामिल लोगों की जानकारी जुटाई गई। जांच में पता चला कि उस क्षेत्र में पंजाब नंबर की एक गाड़ी घूम रही थी। छानबीन के बाद आरोपी की पहचान फरीदकोट जेल में बंद नवदीप सिंह उर्फ लवली उर्फ सुखा, पुत्र बिंदौर सिंह, निवासी पीर इस्माइल खान, फिरोजपुर के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने अदालत से प्रोडक्शन वारंट पर उसे गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed