{"_id":"67ba90fa03c2c1e0660a832e","slug":"sri-ganganagar-after-assault-with-former-councilor-threatened-to-kill-bike-burnt-case-registered-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sri Ganganagar: पूर्व पार्षद के साथ मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी, बाइक जलाई, नामजद मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sri Ganganagar: पूर्व पार्षद के साथ मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी, बाइक जलाई, नामजद मामला दर्ज
Sun, 23 Feb 2025 08:37 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 08:37 AM IST
सार
शहर के सूरतगढ़ इलाके में पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने नामजद मामला दर्ज किया है। पूर्व पार्षद का कहना है कि आरोपियों ने उनके घर में घुसकर मारपीट की और बाइक जलाकर फरार हो गए।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के सूरतगढ़ इलाके में पूर्व पार्षद के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी देने और बाइक जलाने का मामला सामने आया है। सिटी पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूर्व पार्षद सुरेश बिश्नोई पुत्र राजाराम बिश्रोई, निवासी वार्ड नंबर 8 ने एफआईआर में बताया कि कल रात जब वे घर से बाहर गए हुए थे तब करीब 9 बजे उनकी माता का फोन आया कि 10-15 हमलावर, जिनमें मुख्य आरोपी सलीम भी शामिल था, पिस्तौल लहराते हुए घर में घुस आए हैं।
विज्ञापन
हमलावरों ने घर में घुसते ही सुरेश की माता और भाई की बहू के साथ मारपीट की। आरोपियों में विजय और बबलू भी शामिल थे, जिनके पास लोहे की रॉड थी, जबकि अन्य हमलावर डंडे और गंडासी लेकर आए थे। उन्होंने घर में गाली-गलौज करते हुए सुरेश को जान से मारने की धमकी दी। हमलावरों ने भाभी के गले से सोने का लॉकेट भी छीन लिया। घटना के समय सुरेश घर से लगभग 100 मीटर दूर था। जैसे ही हमलावरों ने उसे देखा वे उसकी ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन
सुरेश के साथ मारपीट करने के बाद हमलावरों ने उसकी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया और उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। शोर सुनकर कृष्ण जालप समेत वार्डवासी मौके पर पहुंचे, जिससे हमलावर फरार हो गए।
सिटी पुलिस ने सुरेश की शिकायत पर मुख्य आरोपी सलीम सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। थाना अधिकारी के अनुसार आरोपियों की पहचान हो चुकी है और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।