फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar: Big police action against drugs, three accused including heroin and poppy in custody

Sri Ganganagar: नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, हेरोइन और पोस्त सहित तीन आरोपी हिरासत में

Sun, 23 Feb 2025 08:22 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 23 Feb 2025 08:22 AM IST
सार

नशे के खिलाफ श्री गंगानगर पुलिस द्वारा चलाए गए धरपकड़ अभियान में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar: Big police action against drugs, three accused including heroin and poppy in custody
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के रावला मंडी इलाके के वार्ड नंबर 15 में पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को 2 किलो 80 ग्राम पोस्त और 80.56 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


थाना अधिकारी नवनीत सिंह के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में आरोपी रामचंद्र उर्फ रामा पुत्र रामकुमार बिश्नोई को हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार रामचंद्र फिरोजपुर से पोस्त और हेरोइन लाकर कस्बे और आसपास के गांवों में नशेड़ियों को सप्लाई करता था। पुलिस लंबे समय से उसकी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए थी।
विज्ञापन


मामले की जांच अब घड़साना थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई को सौंपी गई है। इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, हरिराम, और मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर एक अन्य मामले में चुनावड़ थाना पुलिस की कार्रवाई में दो युवकों को प्रतिबंधित कैप्सूल सहित गिरफ्तार किया है। चुनावड़ थाना पुलिस ने युवकों के पास से 1,780 प्रतिबंधित कैप्सूल और एक बाइक बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज (निवासी गांव 19 जेड) और देवेंद्र सिंह (निवासी गांव 23 जेड) शामिल हैं।

पुलिस ने दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। श्री गंगानगर जिले में नशे के खिलाफ पुलिस की यह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed