फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   Sri Ganganagar Former councillor house was entered and he was beaten up and threatened with death

Sri Ganganagar: पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी, हमलावरों ने बाइक जलाई, केस दर्ज

Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 09:49 PM IST
सार

पूर्व पार्षद के घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई है। वहीं, हमलावरों ने बाइक जला दी। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Sri Ganganagar Former councillor house was entered and he was beaten up and threatened with death
मामला दर्ज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर जिले में सूरतगढ़ इलाके के पूर्व पार्षद के घर में घुसकर महिलाओं के साथ मारपीट, पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी और बाइक जलाने के आरोप में सिटी पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, पूर्व पार्षद सुरेश बिश्नोई पुत्र राजाराम बिश्रोई निवासी वार्ड नंबर आठ मीणा पेट्रोल पंप के निकट ने दर्ज करवाई।

विज्ञापन


एफआईआर में लिखा है कि शाम को बाजार गया हुआ था। रात्रि करीब नौ बजे घर से माता का फोन आया था कि घर के अंदर 10-15 लोग जिसमें मुख्य सलीम था, उसके हाथ में पिस्तौल लहराते हुए घर में घुसा और मेरी माता व छोटे भाई की बहू के साथ मारपीट की। आरोपियों में विजय और बबलू नाम का लड़का था, जिनके हाथ में लोहे की राड़ थी। उनके साथ में 8-10 लोगों के पास डंडे गड़ासी थी। जो अभद्र भाषा में बात करते हुए बोल रहे थे कि सुरेश कहां है, उसे आज मारेंगे।
विज्ञापन


आरोपियों ने भाभी के गले से सोने का लैकेट निकाल लिया। घर से 100 मीटर दूर था, तब उन्होंने मेरे को देखा तो वह सब लोग मेरी और भागकर आए। मेरे साथ मारपीट की और मेरी बाइक को क्षतिग्रस्त कर आग लगा दी। तभी मौके पर कृष्ण जालप सहित वार्डवासी पहुंचे। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेरोइन और पोस्त सहित युवक गिरफ्तार
रावला मंडी इलाके के वार्ड नंबर-15 में पुलिस ने एक युवक को दो किलो पोस्त व 80.56 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।



थाना अधिकारी नवनीत सिंह ने कार्रवाई करते हुए कस्बे के वार्ड नंबर 15 निवासी रामचंद्र उर्फ रामा पुत्र रामकुमार बिश्नोई को दो किलो 80 ग्राम पोस्त व 80.56 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामचंद्र को गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर जांच घड़साना थाना अधिकारी महावीर बिश्नोई को सौंप दी है। थानाधिकारी ने बताया कि रामचंद्र फिरोजपुर से पोस्त व हेरोइन लाकर कस्बे सहित आसपास के गांवाें में नशेड़ियों को सप्लाई करता है। पुलिस काफी दिनों से रामचंद्र की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी।


इस कार्रवाई में कांस्टेबल राजेंद्र कुमार, ओमप्रकाश, हरिराम व मुकेश कुमार शामिल है। इसी तरह जिले की चुनावड़ थाना पुलिस ने भी कार्रवाई की और दो युवकों को प्रतिबंधित कैप्सूल सहित काबू किया। पुलिस के अनुसार इस कार्रवाई में श्री गंगानगर के गांव 19 जेड निवासी मनोज और गांव 23 जेड निवासी देवेंद्र सिंह को गिरफ्तार किया गया है। आरोपितों के कब्जे से 1780 कैप्सूल बाइक बरामद हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed