फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   SriGanganagar Accident while digging well young man dies after being buried under soil case of Jaitsar area

SriGanganagar News: कुई खोदते समय हादसा, मिट्टी के नीचे दबने से युवक की मौत, जैतसर एरिया का मामला

Tue, 25 Feb 2025 04:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 25 Feb 2025 04:51 PM IST
सार

कुई खोदते समय हादसा हो गया। मिट्टी के नीचे दबने से एक युवक की मौत हो गई। मामला जैतसर पुलिस थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
SriGanganagar Accident while digging well young man dies after being buried under soil case of Jaitsar area
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले के गांव 6 एलसी में कुई खोदते समय मिट्टी दबने से एक युवक की मौत हो गई। युवक कुई खोदने का कार्य करता था।

विज्ञापन


पुलिस थाना हवलदार राम सिंह ने बताया कि गांव 6 एलसी निवासी कृष्णलाल (45) पुत्र चुन्नीलाल एक घर में सोमवार को कुई खोदने का कार्य कर रहा था। शाम पांच बजे कुई के एक हिस्से की मिट्टी उसके ऊपर आ गई और वह करीब 25 फीट गहरी कुई में नीचे ही धंस गया।
विज्ञापन


यह देख मौके पर हड़कंप मच गया। इस दौरान ग्रामीणों ने जेसीबी से मिट्टी हटाकर कृष्णलाल को कुई से निकाला और अस्पताल (सीएचसी) पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टर्स ने घायल कृष्ण को मृत घोषित कर दिया और मृतक का शव मोर्चरी में रखवाया गया। मंगलवार को मृतक का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed