फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Sri Ganganagar News ›   SriGanganagar Use of single-use plastic will be completely banned Municipal Council will conduct raids

Sri Ganganagar News: शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग होगा पूरी तरह बंद, नगर परिषद करेगी छापेमारी

Sat, 22 Feb 2025 05:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 22 Feb 2025 05:33 PM IST
सार

राजस्थान के श्रीगंगानगर शहर में सिंगर यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद किया जाएगा। इसके लिए नगर परिषद की टीम छापेमारी करेगी।

विज्ञापन
SriGanganagar Use of single-use plastic will be completely banned Municipal Council will conduct raids
बैठक करते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रीगंगानगर शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद होगा। इसके लिए नगर परिषद के अधिकारी छापेमारी कर कार्रवाई करेंगे। इस संबंध में शनिवार को नगर परिषद सभाकक्ष में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कार्य आयुक्त मंगतराय सेतिया द्वारा अवगत करवाया गया कि इस बैठक का उद्देश्य शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग बंद करवाना है। यह कार्य व्यापार मंडल, फल सब्जी मंडी और आमजन के सहयोग से समपन्न हो सकेगा।

विज्ञापन


कार्य आयुक्त द्वारा नगर पालिकाओं के समस्त ईओ को अपने निकाय क्षेत्र में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध किए जाने बाबत समय समय पर कार्रवाई की जाकर प्लास्टिक जब्त किए जाने की कार्रवाई हेतु निर्देशित किया। बैठक में नगर पालिकाओं के समस्त ईओ ने अपने-अपने सुझाव व विचार रखे तथा बताया कि प्लास्टिक से विभिन्न प्रकार की बीमारियां उत्पन्न होती है व आमजन के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।
विज्ञापन




सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन किया जाना अति आवश्यक है। इस कार्य में सहयोग हेतु व्यापार मण्डल, फल सब्जी मंडी और आमजन से अपील की गई। इसके उपरांत अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल तरसेम गुप्ता, अध्यक्ष फल सब्जी कृष्ण वधवा, सदस्य रमेश कुमार, सदस्य शम्मी वधवा, अध्यक्ष पैकिंग मेटिरियल डिस्पोजल क्रॉकरी वेदप्रकाश मिड्ढा, उपाध्यक्ष अजय नागपाल ने उक्त कार्य में प्रशासन का सहयोग करने का आश्वासन दिया। विचार विमर्श उपरांत सर्वसम्मति से बैठक का समापन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में नगर परिषद, श्रीगंगानगर कार्य आयुक्त मंगतराय सेतिया, स्वास्थ्य अधिकारी देवेन्द्र प्रताप, ईओ नपा अनूपगढ़ और गजसिंहपुर लाजपत बिश्नोई, ईओ नपा श्रीविजयनगर मिल्खराज चुघ, ईओ नपा सूरतगढ़ पूजा शर्मा, ईओ नपा केसरी सिंहपुर विश्वास गोदारा, ईओ नपा लालगढ़ जाटान मुकुल चौधरी और पालिकाओं से अन्य कर्मचारी प्रतिनिधि, अध्यक्ष संयुक्त व्यापार मंडल तरसेम गुप्ता, अध्यक्ष फल सब्जी कृष्ण वधवा, सदस्य रमेश कुमार, सदस्य शम्मी वधवा, अध्यक्ष पैकिंग मेटिरियल डिस्पोजल क्रॉकरी वेदप्रकाश मिड्ढा, उपाध्यक्ष अजय नागपाल और समस्त सफाई निरीक्षक उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed