फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   The enthusiasm of the participants was seen in the Run for Fit Rajasthan race

Sri Ganganagar News: रन फॉर फिट राजस्थान का आयोजन, दौड़ में दिखा प्रतिभागियों का उत्साह

Sun, 30 Mar 2025 07:21 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sun, 30 Mar 2025 07:21 PM IST
सार

श्री गंगानगर में रन फॉर फिट राजस्थान का आयोजन किया गया। गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी और कलेक्टर डॉ. मंजू ने हरी झंडी दिखाकर प्रतिभागियों रवाना किया।

विज्ञापन
The enthusiasm of the participants was seen in the Run for Fit Rajasthan race
रन फ़ॉर फिट राजस्थान दौड़ में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक व कलेक्टर

विस्तार

राजस्थान सरकार के निर्देशानुसार राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत 30 मार्च को राजस्थान दिवस के अवसर पर "रन फॉर फिट राजस्थान" दौड़ का आयोजन रविवार को किया गया। रामलीला मैदान से रवाना हुई "रन फॉर फिट राजस्थान" दौड़ में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गंगानगर विधायक जयदीप बिहाणी और कलेक्टर डॉ. मंजू सहित अन्य अतिथियों ने दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: 10वीं शताब्दी में बना प्राचीन दाढ़ देवी मंदिर, फसल के लिए लाभदायक है यहां के कुंड का जल
विज्ञापन


जिला खेल अधिकारी डॉ. सुरेंद्र बिश्नोई ने बताया कि जिला प्रशासन की ओर से आयोजित इस दौड़ में पुरुष वर्ग में रोहित चौधरी पहले, शिशपाल गोदारा दूसरे और अनीश तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, महिला वर्ग में दीपिका पहले, गीता दूसरे और रजनी तीसरे स्थान पर रहीं। रामलीला मैदान से शुरू हुई यह दौड़ शहर के मुख्य मार्गों से होकर महाराजा गंगा सिंह चौक पहुंची। यहां अतिथियों द्वारा विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जोबनेर के प्राचीन ज्वाला माता मंदिर में उमड़ा भक्तों का सैलाब, नवरात्रि पर विशेष पूजन का आयोजन
 
कार्यक्रम में जिला कलेक्टर डॉ. मंजू, एडीएम (प्रशासन) सुभाष कुमार, एडीएम (सतर्कता) रीना, नगर विकास न्यास सचिव अशोक असीजा, मोहनलाल अरोड़ा, मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी गिरजेशकांत शर्मा, रतनलाल गणेशगढ़िया, चेष्टा सरदाना, पीएमओ डॉ. दीपक मोंगा, सुरेंद्र पूनिया, नेहरू युवा केंद्र के जिला युवा अधिकारी भूपेंद्र शेखावत, पुलिसकर्मी, स्काउट गाइड, विद्यार्थी सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागी उपस्थित रहे। यातायात पुलिस द्वारा रैली संचालन के दौरान आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं।
 

रन फ़ॉर फिट राजस्थान दौड़ में प्रतिभागियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते विधायक व कलेक्टर

 
ये वीडियो भी देखें...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed