फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Threatened to file a false case by making video and photo, demanded 15 lakh rupees

Sri Ganganagar News: वीडियो बनाकर झूठा केस दर्ज कराने की धमकी दी, 15 लाख रुपए मांगे; पति-पत्नी गिरफ्तार

Sat, 03 May 2025 02:21 PM IST
श्री गंगानगर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्री गंगानगर Published by: श्री गंगानगर ब्यूरो Updated Sat, 03 May 2025 02:21 PM IST
विज्ञापन
Threatened to file a false case by making video and photo, demanded 15 lakh rupees
पुलिस की गिरफ्त में आरोपित पति पत्नी

श्रीगंगानगर जिले के सूरतगढ़ के गांव 2 एसजेएम में रहने वाले प्रेम प्रकाश रामदासिया की भांजी का जिस महिला ने रिश्ता करवाया था, उसी ने उसे हनीट्रैप में फंसा लिया। वीडियो और फोटो बनाकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी दी गई और 15 लाख रुपए की मांग की गई। आरोपियों ने 20 हजार रुपए वसूलने में सफलता भी पा ली। पीड़ित ने पुरानी आबादी पुलिस थाना में महिला व उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पीड़ित प्रेम प्रकाश ने रिपोर्ट दी कि करीब छह माह पूर्व कुंज विहार निवासी भावना, पत्नी जालूराम, ने मेरी भांजी नीतू का रिश्ता कुंज विहार में रहने वाले एक परिवार से करवाया था। इसी सिलसिले में भावना से जान-पहचान हो गई। भावना से मोबाइल पर बातचीत होने लगी। कुछ समय पूर्व भांजी की सास के भतीजे का निधन होने पर मुझे अफसोस व्यक्त करने कुंज विहार जाना था। इस बारे में भावना से बातचीत हुई, तो उसने कहा कि मुझे भी जाना है, पहले मेरे घर आ जाना, साथ चलेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  दुल्हन के घर से 500 मीटर पहले दूल्हे को मारा चाकू, गंभीर घायल, भगदड़ में कुछ बाराती भी हुए चोटिल
विज्ञापन
विज्ञापन


मैं 14 अप्रैल को भावना के घर गया। कुछ समय बाद भावना का पति जालूराम भी घर में आ गया। वह मेरे साथ गाली-गलौच करने लगा। उसने मेरा फोन छीन लिया और मेरी वीडियो व फोटो बना ली। फिर मुकदमा दर्ज करवाने की धमकी देकर 15 लाख रुपए की मांग की। अगले दिन जालूराम ने अपने खाते में मुझसे 20 हजार रुपए ट्रांसफर करवा लिए।

ये भी पढ़ें: 'गमों की आंच पर आंसू उबालकर देखो'... सिरोही में दिखा पूर्व सीएम वसुंधरा राजे का शायराना अंदाज

अब भावना ने मेरे भाई की पत्नी अमनदीप कौर को फोन करके धमकी दी कि तेरे जेठ प्रेम प्रकाश की वीडियो और फोटो हमारे पास हैं। अगर उसे बचाना है तो 15 लाख रुपए का इंतजाम करवा लो। इस मामले में 30 अप्रैल को गोल बाजार स्थित एक मैंगो बार में पंचायत हुई। इसमें भी आरोपियों ने मामला निपटाने के लिए 15 लाख रुपए की मांग की। इसके बाद शाम को भावना ने फिर अमनदीप कौर को कॉल करके कहा कि अगर 15 लाख रुपए नहीं हैं तो 10 लाख रुपए दे दो। मामले की जांच थाना प्रभारी ज्योति नायक कर रही हैं।ं

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed