{"_id":"69cffd41238d4625c20ae18c","slug":"tonk-news-tina-dabi-takes-charge-as-tonk-collector-vows-focus-on-resolving-public-grievances-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News: टोंक की नई कलेक्टर बनीं टीना डाबी, कमान संभालते ही बोलीं- आमजन की समस्याओं और समाधान पर रहेगा फोकस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News: टोंक की नई कलेक्टर बनीं टीना डाबी, कमान संभालते ही बोलीं- आमजन की समस्याओं और समाधान पर रहेगा फोकस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: टोंक ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
सार
आईएएस टीना डाबी ने आज टोंक कलेक्टर का पदभार संभाल लिया है। इससे पहले वे बाड़मेर कलेक्टर थीं। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने आमजन की शिकायतों के त्वरित समाधान और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को प्राथमिकता बताया।
टोंक की नई कलेक्टर टीना डाबी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
टोंक की नई कलेक्टर टीना डाबी ने शुक्रवार दोपहर कार्यभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालते ही उन्होंने स्पष्ट किया कि संपर्क पोर्टल पर दर्ज होने वाले परिवादों का फिजिकल वेरिफिकेशन कर आमजन को त्वरित राहत देना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
कलेक्टर टीना डाबी ने कहा कि राज्य सरकार की 25 फ्लैगशिप योजनाएं आमजन के लिए संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, यह सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसे प्रभावी रूप से लागू किया जाएगा।
उन्होंने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की विकसित ग्राम-विकसित वार्ड योजना को प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि इसे जिले में प्रभावी ढंग से लागू किया जाएगा। इस योजना के तहत वर्ष 2047 तक हर गांव और शहरी वार्ड का मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा, डिजिटल मैपिंग के जरिए सेवाओं में सुधार होगा और ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को कम करने पर काम किया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Jaipur News: कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 37 प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त; कई नेताओं को दो जिलों की जिम्मेदारी
जनगणना के लिए बनाएंगे रणनीति
टीना डाबी ने बताया कि आगामी जनगणना को ध्यान में रखते हुए प्रशासनिक स्तर पर रणनीति तैयार की जाएगी। अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही विकसित ग्राम-विकसित वार्ड अभियान की भी समीक्षा की जाएगी।
कार्यभार संभालने के बाद उन्होंने अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न प्रशासनिक विषयों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि आमजन की समस्याओं का समाधान कर सुशासन देना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी।
गौरतलब है कि टीना डाबी इससे पहले बाड़मेर और जैसलमेर की कलेक्टर रह चुकी हैं, जहां उन्होंने महिला सशक्तिकरण, जल संरक्षण और स्वच्छता जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य किए हैं।
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन