फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Deoli-Uniara Election Result Live BJP leads in Deoli-Uniara seat where slapping incident took place

Deoli-Uniara Election Result Live: 12वें राउंड के बाद भाजपा की बढ़त जारी, राजेंद्र गुर्जर को मिले 64,843 वोट

Sat, 23 Nov 2024 12:24 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 23 Nov 2024 12:24 PM IST
सार

राजस्थान की देवली उनियारा सीट पर उप चुनाव के नतीजों पर सबकी निगाहें हैं। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच थप्पड़ विवाद के बाद चुनाव दिलचस्प हो गया।

विज्ञापन
Deoli-Uniara Election Result Live BJP leads in Deoli-Uniara seat where slapping incident took place
Deoli-Uniara Election Result Live - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के टोंक जिले की देवली उनियारा सीट पर मतगणना जारी है। डाक मतपत्रों की काउंटिंग में बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर ने बढ़ता बनाई है। अब ईवीएम मशीन की काउंटिंग जारी है। इस सीट पर हुए चुनाव के दौरान एक निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा और एसडीएम अमित चौधरी के बीच थप्पड़ कांड हुआ था, जिसके बाद से इस सीट पर सबकी निगाहें टिकी हुई हैं।

विज्ञापन


चुनाव के दौरान हुए इस विवाद के कारण टोंक जिला निर्वाचन अधिकारी सौम्या झा को मतगणना की तैयारियां बहुत ही सावधानी से करनी पड़ी हैं। देवली उनियारा सीट पर कांग्रेस के कस्तूरचंद मीणा, बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर और कांग्रेस से बागी होकर निर्दलीय चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन


देवली -उनियारा में वर्ष 2018 में 71, वर्ष 2023 में 73 और वर्ष 2024 में 65 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां त्रिकोणीय मुकाबला हुआ है। मतदान के दिन हुए थप्पड़ कांड और देर रात हुई हिंसा ने इस सीट को देश भर में चर्चाओं में ला दिया था। देवली-उनियारा से कांग्रेस के बागी नरेश मीना ने निर्दलीय मैदान में उतरकर चुनाव को त्रिकोणीय और रोचक बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि नरेश मीना पहले भी कांग्रेस से बगावत कर छबड़ा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। इस सीट से कांग्रेस के कस्तूरचंद मीना और बीजेपी से राजेंद्र गुर्जर मैदान में हैं। यहां सांसद हरीश चंद्र मीना और कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का प्रभाव है।


यहां पढ़ें ताजा अपडेट...
देवली उनियारा सीट पर निर्दलीय नरेश मीणा ने कांग्रेस के केसी मीणा को पीछे छोड़ा, दूसरे नंबर पर आए
23,140 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे
सातवें राउंड की मतगणना हुई पूरी

देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 
8वें राउंड की मतगणना पूरी
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर को मिले अब तक कुल 47,436 वोट
निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीना को मिले 20,879 वोट
कांग्रेस प्रत्याशी केसी मीना को मिले 12,020 वोट
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर 26,557 वोटों से चल रहे आगे 
राजेंद्र गुर्जर की यह बढ़ती मानी जा रही अब अजेय बढ़त

देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव मतगणना 
9वां राउंड हुआ पूरा
भाजपा प्रत्याशी राजेन्द्र गुर्जर ने हासिल की अजेय बढ़त 
27,743 मतों से भाजपा के राजेंद्र गुर्जर आगे

देवली उनियारा में भाजपा की बढ़त 30 हजार के पार
उपचुनावों में भाजपा के लिए अच्छी खबर आ रही है। यहां से भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र गुर्जर 30,196 वोट से आगे हैं। बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को 11 राउंड के बाद 30,196 वोट मिले हैं। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा को 31290 वोट मिले हैं। कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

टोंक से बड़ी खबर
देवली-उनियारा विधानसभा उपचुनाव,
राजकीय पीजी कॉलेज में मतगणना जारी
12 राउंड के बाद बीजेपी की बढ़त जारी
बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर 34237 वोटों से आगे
बीजेपी के राजेंद्र गुर्जर को कुल 64843 वोट मिले
दूसरे नंबर पर नरेश मीणा को मिले कुल 34606 वोट 
कांग्रेस के केसी मीणा तीसरे नंबर पर पहुंचे
कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूर चंद को कुल 17885 वोट मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed