{"_id":"6734db84f4fa848c91083c69","slug":"deoli-uniyara-bypolls-naresh-meena-taken-into-custody-in-sdm-slapping-case-2024-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Bypolls: SDM थप्पड़ कांड, गिरफ्तारी के बाद नरेश मीणा फरार; कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Bypolls: SDM थप्पड़ कांड, गिरफ्तारी के बाद नरेश मीणा फरार; कई जगह पत्थरबाजी और आगजनी
Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Wed, 13 Nov 2024 10:36 PM IST
सार
Deoli-Uniyara Bypolls: नरेश मीणा के समर्थकों की ओर से पुलिस पर पथराव किया गया। पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े हैं साथ ही लाठी चार्ज कर हवाई फायर तक किए। पुलिस स्थिति को काबू करने की कोशिश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
उपद्रव और पत्थरबाजी करते मीण समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
समरावता में पुलिस द्वारा नरेश मीणा को हिरासत में लेने के बाद हालात बेकाबू हो गए हैं। उनके समर्थकों ने आगजनी कर पुलिस पर पथराव किया, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े, लाठीचार्ज किया और हवाई फायरिंग भी की। मिली सूचना के अनुसार नरेश मीणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था, हालांकि नरेश मीणा के समर्थकों द्वारा पुलिस पर पथराव और मुठभेड़ के दौरान नरेश मीणा हिरासत से फरार हो गये हैं।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीजीपी यू आर साहू से मामले की जानकारी ली है। साथ ही सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए हैं। मुख्यमंत्री ने इस मामले में कन्हैया लाल मीणा से भी बात की है और स्थिति के बारे में जानकारी ली है। मुख्यमंत्री कोटा से देवली की घटना पर लगातार नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद बड़ी संख्या में उनके समर्थक मौके पर इकट्ठा हो गए। भीड़ ने 12 से ज्यादा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और पुलिस पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस हिंसा में कई लोगों के घायल होने और उनके सिर से खून बहने की भी सूचना है।
भीड़ के बेकाबू होने के बाद पुलिस द्वारा स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और अधिकारी भी पहुंच गए हैं। अभी तक हिंसा जारी है, और प्रशासन स्थिति को शांत करने के प्रयासों में जुटा हुआ है।
ये है मामला
बुधवार को दोपहर मतदान के दौरान देवलीउरियाना सीट से निर्दलयी चुनाव लड़ रहे नरेश मीणा और एसडीएम में बहस हो गई। इस दौरान नरेश मीणा अपना आपा खो बैठे। उन्होंने मालपुरा एसडीएम अमित चौधरी को थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद से ही समरावता गांव छावनी बना हुआ है।
नरेश मीणा की एक अपील पर जुट गए लोग
नरेश मीणा ने वीडियो जारी कर अपील की थी कि लोग इकट्ठा हों, नरेश मीणा का समर्थन करें। नरेश मीणा ने अपील में कहा था कि जिस प्रकार से किरोड़ी लाल बैसला एक आवाज देते थे और लोग इकट्ठे हो जाते थे, अगर आज अपने साथ नहीं दिया तो मैं भविष्य में आपके अधिकारों की लड़ाई नहीं लड़ पाऊंगा। इस अपील को सुनकर सैकड़ों की संख्या में लोग इकट्ठे हुए। समरावता नाम के गांव में दिन में लोग वोटिंग का बहिष्कार कर रहे थे, जब एक एसडीएम को प्रत्याशी नरेश मीणा ने थप्पड़ मार दिया था। आरोप लगाया था कि यह एसडीएम लोगों को चोरी छुपे वोट डलवा रहा था। इसके बाद मामले में तूल पकड़ा और नरेश मीणा उसी गांव में धरने पर बैठ गए।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन