फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Leopard attacked five people in Tonk

Leopard Attack: टोंक में पांच लोगों पर लेपर्ड ने किया हमला, गंभीर हालत में जयपुर रेफर; लोगों में दहशत

Wed, 16 Oct 2024 02:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 16 Oct 2024 02:40 PM IST
सार

Leopard Attack: टोंक में लेपर्ड ने पांच लोगों पर हमला कर दिया। घटना की सूचना के तुरंत बाद पुलिस व वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। वहीं घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

विज्ञापन
Leopard attacked five people in Tonk
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के घाड़ थाना क्षेत्र के ठीकरिया कला गांव में बीती देर शाम को खेत पर काम कर रहे पति-पत्नी समेत पांच जनों पर लेपर्ड ने हमला कर घायल कर दिया। उसके बाद लोगों में चींख पुकार मच गई। घटना के बाद घायलों को परिजन दूनी और टोंक अस्पताल में इलाज के लिए ले गए है। वहीं गंभीर घायल महिला को जयपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही कैबिनेट मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, पूर्व मंत्री प्रभुलाल सैनी सहित कई भाजपा नेता सआदत अस्पताल पहुंचे और चिकित्सा अधिकारियों को बेहतर उपचार देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


वहीं मंत्री कन्हैयालाल चौधरी ने लेपर्ड के अटैक के बाद उदयपुर की घटना को याद करते हुए कहा कि कहीं ऐसा ना हो कि हमारे यहां भी आदमखोर हो जाए। लेपर्ड को पकड़ने के लिए वन विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं और जल्द से जल्द लेपर्ड को काबू करने की बात कही है।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि हमला करने के बाद लेपर्ड पास ही गन्ने के खेत में छुप गया। उधर इसकी सूचना मिलने के बाद घाड़ थाना पुलिस, देवली एसडीएम, दूनी तहसीलदार भी पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। ताज्जुब की बात तो यह है कि घटना के करीब तीन घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके लेपर्ड को पकड़ने के लिए पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कब किया हमला
ठीकरिया कला निवासी बद्रीलाल गुर्जर ने बताया कि मंगलवार शाम करीब चार बजे गांव के पीछे की ओर करीब पचास मीटर दूर खेत पर ज्वार काटी जा रही थी। उसी दौरान लेपर्ड ने हमला कर दिया। कुछ ही दूरी पर दूसरे खेत में भैंस चरा रही प्रियंका व गांव के ही हेमराज धाकड़ पर उसने हमला कर दिया। फिर वह जानवर आगे के खेत पर मक्का काट रहे पति मुकेश पुरी और उसकी पत्नी मैना पर पंजे से हमला कर दिया। उसके बाद खेत के पास से पैदल गुजर रहे बूंदी जिले के सीताराम धाकड़ पर भी हमला कर दिया।


मामले को लेकर डीएफओ मरियम शाहीन ने बताया कि साढ़े पांच बजे इसकी सूचना मिली थी। उसके बाद 100 बड़े कैमरे समेत अन्य जरूरी सामान लेकर 15 जनों की टीम रवाना कर दी थी। घटनास्थल थोड़ा दूर है, इसलिए पहुंचने में थोड़ा देरी हो गई होगी। प्रारंभिक तौर पर पैंथर ही लग रहा है। सुबह मैं भी ड्रोन लेकर जाऊंगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed