फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Politics intensified over the insult of the national flag

Tonk: राष्ट्रीय ध्वज के अपमान पर सियासत तेज, ऊर्जा मंत्री बोले- दोषियों को बख्शेंगे नहीं, होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Sep 2024 05:46 PM IST
सार

Rajasthan: कोटा में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान के मामले को लेकर सिसायत तेज हो गई है। एक ओर प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सख्त है तो दूसरी ओर ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने भी इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का दावा किया है।
 

विज्ञापन
Politics intensified over the insult of the national flag
ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में बीते दिनों बारावफात के दिए राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ करने का वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के साथ ही पुलिस और प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया। पूरे मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई।

विज्ञापन


उधर, जैसे ही घटना की जानकारी शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को मिली तो उन्होंने डीजीपी से लेकर आईजी और पुलिस अधीक्षक तक के फोन घनघना दिए। वहीं आज जोधपुर में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि यह दुर्भाग्य है कि यहां का अन्न जल खाने वाले लोग राष्ट्रीय ध्वज का अपमान कर देते है।
विज्ञापन


ऐसा लगता है उनकी श्रद्धा इस देश में नहीं है। कल डीजीपी से मैंने मुलाकात की थी। कोटा के आईजी से भी फोन पर बात की है। ऐसे सभी समाजकंटकों को ढूंढ ढूंढ कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।उधर, टोंक जिले के प्रभारी मंत्री और भजनलाल सरकार के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने शाहपुरा जिले में हुई धार्मिक घटना पर लोगों को नसीहत देते हुए कहा कि हमें संवेदनशीलता के साथ सभी धर्मों का सम्मान करना चाहिए और आदर भी करना चाहिए। हमारे संस्कार और संस्कृति के हिसाब से हमारे उत्सव है, एक हमारी अलग पहचान है देश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed