फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan News: Police brought Naresh Meena to Uniara on production warrant, tight security arrangements

Rajasthan News : नरेश मीणा को पूछताछ के लिए प्रोडक्शन वारंट पर उनियारा लेकर आई पुलिस, सुरक्षा कड़े के इंतजाम

Sun, 17 Nov 2024 12:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 17 Nov 2024 12:56 PM IST
सार

उपचुनाव में एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना के बाद गिरफ्तार किए गए निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा को उनियारा पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर उनियारा लेकर आई है, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
Rajasthan News: Police brought Naresh Meena to Uniara on production warrant, tight security arrangements
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक जिले के समरावता में हुए थप्पड़ कांड को लेकर चर्चित नरेश मीना से कोतवाली पुलिस थाने में पूछताछ की जा रही है। उन्हें जेल से प्रोडक्शन वारंट के तहत उनियारा पुलिस द्वारा थाने लाया गया। इस मामले में उनियारा सीओ रघुवीर सिंह भाटी द्वारा पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


थाने में कड़ा सुरक्षा इंतजाम

कोतवाली थाने में पुलिस का कड़ा सुरक्षा इंतजाम किया गया है। देर रात नरेश मीणा का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। इस दौरान नगरफोर्ट थाने में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में भी उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के समरावता मतदान केंद्र पर नरेश मीना ने एरिया मजिस्ट्रेट को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना के बाद गांव में भारी उपद्रव हुआ था और पुलिस ने नरेश मीना को उसी दिन गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक नरेश मीणा को आज देवली के अवकाशकालीन कोर्ट में पेश किया जा सकता है। यह पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किए जाने की संभावना है। नरेश मीणा के खिलाफ नगरफोर्ट थाने में दर्ज चार अलग-अलग मामलों में पुलिस कार्रवाई कर रही है। इस मामले में पुलिस की जांच जारी है और आगे की कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed