फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Rajasthan Sdm Slapped Case Naresh Meena Arrest Sparks Protests Roadblocks and Police Response With Tear Gas

SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद फिर बवाल, समर्थकों ने चक्काजाम-आगजनी की, पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी

Thu, 14 Nov 2024 02:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 14 Nov 2024 02:45 PM IST
सार

SDM Slapped Case: एसडीएम को थप्पड़ मारने वाले निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तार के बाद देवली-उनियारा में बवाल फिर शुरू हो गया है। उसके समर्थकों ने सड़क पर चक्काजाम कर आगजनी की है। पुलिस मौके पर मौजूद है और हालात काबू में करने के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
Rajasthan Sdm Slapped Case Naresh Meena Arrest Sparks Protests Roadblocks and Police Response With Tear Gas
समर्थकों ने फिर शुरू किया बवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

राजस्थान के टोंक जिले के देवली-उनियारा में नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद समर्थक फिर भड़क गए हैं। जिससे एक बार फिर बवाल शुरू हो गया है। नरेश मीणा की गिरफ्तारी के विरोध में देवली-उनियारा के समरावता गांव की सड़क पर टायर जलाए गए हैं। पुलिस की गाड़ियों को रोकने के लिए समर्थकों ने चक्काजाम किया है। 



उपद्रवियों ने पुलिस पर हल्का पथराव भी किया है। जिन्हें खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर आंसू गैस के गोले भी छोड़े है। इस दौरान पुलिस ने उसके कुछ समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है। बता दें कि बुधवार को मतदान के दौरान देवली-उनियारा विधानसभा के समरावता गांव में नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। आज गुरुवार करीब 12 बजे उसे गिरफ्तार किया गया है। 

विज्ञापन



क्यों हुआ था विवाद?
दरअसल, बुधवाार को राजस्थान में 7 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ। इनमें देवली-उनियारा विधानसभा भी शामिल थी। नरेश मीणा इस सीट से निर्दलीय चुनाव मैदान में है। मतदान के दौरान नरेश मीणा समरावता में एक पोलिंग बूथ पहुंच गया। इस दौरान किसी बात को लेकर उसकी अधिकारियों से बहस हो गई और उसने एसडीएम को थप्पड़ मार दिया। इसके कुछ घंटे बाद पुलिस ने नरेश मीणा को हिरासत में लिया तो उसके समर्थक भड़क गए। वे पुलिस हिरासत से मीणा को छुड़ाकर ले गए। रात में उसके समर्थकों ने सैकड़ों गाड़ियों में आग लगा दी।    

पुलिसकर्मी समेत 50 से ज्यादा लोग घायल
नरेश मीणा के समर्थकों और पुलिस के बीच हुए बवाल में 10 पुलिस जवानों समेत 50 लोग घायल हुए हैं। अधिक चोट लगने वाले लोगों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस मामले में पुलिस ने अब तक करीब 60 लोगों को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed