फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Sachin Pilot said in Tonk SI recruitment should be investigated under whose pressure government not recruiting

Sachin Pilot: टोंक में पायलट बोले- एसआई भर्ती की जांच होनी चाहिए, आखिर सरकार किसके दबाव में भर्ती नहीं कर रही

Tue, 14 Jan 2025 03:50 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 14 Jan 2025 03:50 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और टोंक विधायक सचिन पायलट मंगलवार को मकर संक्रांति के मौके पर अपने विधानसभा क्षेत्र टोंक के एक दिवसीय दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर जुबानी हमला किया।

विज्ञापन
Sachin Pilot said in Tonk SI recruitment should be investigated under whose pressure government not recruiting
टोंक में सचिन पायलट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विधायक सचिन पायलट ने टोंक जिले के नवाबपुरा, मेहंदवास, छापरीया और बंबोर सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान पायलट ने सरकारी विद्यालयों में करोड़ों रुपये की लागत से नवनिर्मित क्लास रूम का लोकार्पण किया। पायलट ने गांव के लोगों के साथ जनसुनवाई भी की।

विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने प्रदेश सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा को लेकर पायलट ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सरकार के मंत्री सरकार की एजेंसी भर्ती को रद्द करने की बात कर रहे हैं। पायलट ने कहा कि विपक्ष में रहकर संघर्ष करने वाले भाजपा नेता किरोड़ीलाल मीणा भी भर्ती रद्द करने की मांग कर चुके हैं। लेकिन इसके बावजूद भी सरकार ने कोर्ट में भर्ती रद्द करने से इनकार कर दिया है।
विज्ञापन


पायलट ने कहा कि इस पूरे मामले में जांच की जानी चाहिए कि आखिर सरकार पर किसका दबाव  है। किसके दबाव में सरकार भर्ती रद्द नहीं कर रही है। पायलट ने जिले खत्म करने और इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने को लेकर किए गए सवाल पर भी सरकार को जमकर घेरा। पायलट ने दिल्ली में होने जा रहे विधानसभा चुनाव सहित अन्य कई मुद्दों पर भी अपनी बात रखी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed