फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   SDM slapping case: Gehlot raises questions in the dispute between Naresh Meena and SDM

SDM थप्पड़ कांड: कांग्रेस में आ चुके थे नरेश मीणा, फिर खड़े कैसे हुए? किसकी शह में घटी घटना, गहलोत ने उठाए सवाल

Thu, 14 Nov 2024 08:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 14 Nov 2024 08:18 PM IST
सार

टोंक जिले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा द्वारा चुनावी ड्यूटी पर तैनात एसडीएम को थप्पड़ मारने की घटना ने पूरे राजस्थान को हिला दिया है। इस घटना के बाद, नरेश मीणा के समर्थकों के विरोध प्रदर्शन और उपद्रव ने स्थिति को और गंभीर बना दिया।

विज्ञापन
SDM slapping case: Gehlot raises questions in the dispute between Naresh Meena and SDM
पत्रकारों से चर्चा करते पूर्व सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूरे राजस्थान की नजर इस समय टोंक के एसडीएम थप्पड़ कांड पर टिकी हुई है। चुनाव के दौरान बहसबाजी में निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ मारना था। इस घटना के बाद नरेश मीणा धरना फिर गिरफ्तारी और उसके बाद शुरू हुआ उपद्रव ने पूरे राजस्थान का हिलाकर रख दिया है। इस मामले में अब राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी तमाम सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन


विज्ञापन


नरेश मीणा और एसडीएम थप्पड़ कांड पर बोलते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सवाल करते हुए कहा कि नरेश मीणा जब कांग्रेस में आ चुके थे तो चुनाव में खड़े ही क्यों हुए? यह भी एक विचारणीय विषय है। गहलोत ने इस पर भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि क्या भारतीय जनता पार्टी ने जीत के लिए नरेश मीणा को खड़ा किया था? गहलोत ने का कि ये एक रहस्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस विषय पर सारी जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भी घटा है वो ठीक नहीं है। एक एसडीओ अधिकारी को कोई ड्यूटी पर थप्पड़ मार दे ये कोई छोटी बात नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गहलोत बोले- सच्चाई स्वीकार करें या खंडन करें
गहलोत ने आगे कहा प्रदेश में पुलिस का इकबाल खत्म हो गया है। प्रदेश सरकार को अब विचार करना होगा कि ये सब क्यों हो रहा है। गहलोत ने आगे कहा कि अगर हमारी बातों में सच्चाई नहीं है तो हमारी बात का खंडन करें और अगर हमारी बात में दम है, सच्चाई है, तो उस पर विचार करें, मंथन करें और सुधार करें।

ये है मामला
इस हिंसा की शुरुआत बुधवार शाम को हुई थी। पुलिस ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों को धरना देने से रोकने का प्रयास किया। इसके पहले बुधवार को नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात एसडीएम मालपुरा अमित चौधरी को कैमरों के सामने थप्पड़ मार दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed