{"_id":"6735fb89e0706b8f29066cdf","slug":"sdm-slapping-incident-journalists-attacked-in-the-riot-by-naresh-meena-supporters-2024-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा समर्थकों के उपद्रव में दो पत्रकारों पर हमला, कैमरा छीनकर लगाई आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
SDM थप्पड़ कांड: नरेश मीणा समर्थकों के उपद्रव में दो पत्रकारों पर हमला, कैमरा छीनकर लगाई आग
Thu, 14 Nov 2024 07:01 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 14 Nov 2024 07:01 PM IST
सार
टोंक जिले में निर्दलीय उम्मीदवार नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद हिंसा भड़क उठी, जिसमें कवरेज कर रहे पीटीआई के रिपोर्टर अजीत शेखावत और कैमरापर्सन धर्मेंद्र कुमार पर भीड़ ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
टोंक में प्रदर्शन करते नरेश मीणा समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टोंक जिले में एसडीएम थप्पड़ कांड के बाद शुरू हुए उपद्रव में एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला भी सामने आया है। निर्दलीय प्रत्याशी नरेश मीणा की गिरफ्तारी के बाद फैली हिंसा में की कवरेज कर रहे पीटीआई के रिपोर्टर और कैमरामैन पर भीड़ ने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। रिपोर्टर अजीत शेखावत और कैमरापर्सन धर्मेंद्र कुमार इस हमले में बुरी तरह से घायल हो गए। हमलावरों ने उनका कैमरा भी छीन लिया और उसे आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
पत्रकार अजीत शेखावत की बाईं आंख के नीचे चोट आई है। खून बहते हुए का एक वीडियो उन्होंने दिल्ली मुख्याल में अपने संपादकों को भेजा। वीडियो में बताया कि उनके साथी धर्मेंद्र को सिर पर गंभीर चोट लगी है। उनकी बांह टूटने का भी संदेह है। दोनों घायल पत्रकार एक सहयोगी के वाहन से अस्पताल की ओर रवाना हुए।
विज्ञापन
यह हमला उस समय हुआ जब वे कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का इंटरव्यू लेने की तैयारी कर रहे थे, जो घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे। इस हिंसा की शुरुआत बुधवार शाम को हुई थी। पुलिस ने कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा के समर्थकों को धरना देने से रोकने का प्रयास किया। इसके पहले बुधवार को नरेश मीणा ने चुनावी ड्यूटी पर तैनात एसडीएम मालपुरा अमित चौधरी को कैमरों के सामने थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन