फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk body of young man was found near burning Bolero his family members vandalised vehicle and created ruckus

Tonk News: जलती हुई बोलेरो के पास मिला युवक का शव, परिजनों ने तोड़फोड़ कर हंगामा किया

Sun, 03 Nov 2024 11:03 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 03 Nov 2024 11:03 AM IST
सार

राजस्थान के टोंक जिले में जलती हुई बोलेरो के पास एक युवक का शव मिला है। झुलसे युवक को लेकर जब परिजन अस्पताल में पहुंचे तो वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
Tonk body of young man was found near burning Bolero his family members vandalised vehicle and created ruckus
जलती हुई बोलेरो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

टोंक में मालपुरा डिग्गी रोड पर हाड़ीकला गांव के पास मुख्य मार्ग पर एक जलती हुई बोलेरो के साथ जलते हुए युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। जलती हुई बोलेरो के पास झुलसी हुई अवस्था में मिले युवक को परिजन सआदत अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्स्कों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस भी सआदत अस्पताल पहुंची। लेकिन इसी दौरान युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में तोड़फोड़ और हंगामा कर दिया। हंगामा और तोड़फोड़ की घटना से अस्पताल में हड़कंप मच गया। पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मृतक के परिजन पुलिस से भी उलझते हुए नज़र आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलते ही टोंक पुलिस के सर्किल ऑफिसर राजेश विद्यार्थी शहर कोतवाल भंवर लाल वैष्णव पुरानी टोंक थाना अधिकारी उदयवीर सिंह मय पुलिस ज़ाब्ते के सआदत अस्पताल पहुंचे। साथ ही मृतक के परिजनों से बातचीत कर समझाइश की और मामले में जांच की बात कही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed