फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk : MPs set out on foot to look at sewerage and road problems, Expresses Opposition to Amit Shah’s Comment

Tonk News : सीवरेज और सड़क समस्या को देखने पैदल निकले सांसद, प्रेस वार्ता में गृहमंत्री के बयान पर जताया विरोध

Mon, 23 Dec 2024 06:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 23 Dec 2024 06:41 PM IST
सार

सांसद हरीशचंद्र मीना आज टोंक पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से मुलाकात की। शहर में मुख्य बाजार की सड़कों पर गड्ढों और सीवरेज लाइन की समस्या को लेकर लंबे समय से की जा रही शिकायतों को लेकर उन्होंने शहर के मुख्य मार्गों का पैदल दौरा किया।

विज्ञापन
Tonk : MPs set out on foot to look at sewerage and road problems, Expresses Opposition to Amit Shah’s Comment
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के शहरवासियों द्वारा मुख्य बाजार की सड़कों पर गड्ढों और सीवरेज लाइन के चेम्बरों की समस्याओं को लेकर की गई शिकायतों के बाद सांसद हरीशचंद्र मीना ने तत्काल एक्शन लेते हुए जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय से मुख्य बाजार का पैदल दौरा किया। उन्होंने पहले बड़ा तख्ता और नोशे मियां के पुल क्षेत्र के व्यापारियों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं सुनीं। इसके बाद सांसद हरीशचंद्र मीना कचहरी इलाके पहुंचे, जहां उन्होंने सीवरेज लाइन के चेम्बरों और गंदे नालों की स्थिति देखी और शहरवासियों से उनकी पीड़ा सुनी।

विज्ञापन


उन्होंने शहर की समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा से मुलाकात की। इस दौरान सांसद ने अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से भी जिले की कानून व्यवस्था को लेकर चर्चा की और आमजन की समस्याओं के समाधान पर विचार-विमर्श किया।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत करते हुए सांसद हरीशचंद्र मीना ने कहा कि शहर की सड़कों और सीवरेज लाइन में चेम्बरों की समस्याएं हैं, जिनके समाधान के लिए उन्होंने जिला कलेक्टर से चर्चा की है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन समस्याओं का समाधान होगा। जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा ने इस संबंध में बात करते हुए बताया कि सांसद द्वारा बताई गई समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बातचीत के दौरान सांसद हरीशचंद्र मीना ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के डॉ. अंबेडकर को लेकर दिए गए बयान पर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा पर देश के टुकड़े-टुकड़े करने का आरोप लगाते हुए कहा कि गृह मंत्री अमित शाह ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को लेकर जो बयान दिया है, वो काफी निंदनीय है। उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। गौरतलब है कि कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी दल गृह मंत्री के इस बयान को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed