{"_id":"670d4924a2e1cc7bed01350d","slug":"tonk-news-after-the-death-of-a-person-in-a-fatal-assault-family-made-serious-allegations-against-the-police-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Tonk News : जानलेवा मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tonk News : जानलेवा मारपीट में एक व्यक्ति की मौत के बाद परिजनों ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, एसपी से की शिकायत
Mon, 14 Oct 2024 10:09 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:09 PM IST
सार
बीती 29 सितंबर को कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ की गई बेरहम मारपीट के बाद उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस पर शिकायत दर्ज नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले में एक बार फिर से खाकी वर्दी की कार्यशैली को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। टोंक की सदर थाना पुलिस के अधिकारियों पर शिकायत में कार्रवाई नहीं किए जाने के गंभीर आरोपों के साथ ही पुलिस की अनदेखी को उसकी मौत का जवाबदार बताया गया है।
विज्ञापन
दरअसल जिले के सदर पुलिस थाना इलाके के शिवपुर निवासी प्रेमलाल गुर्जर ने आज टोंक पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर बताया कि 29 सितंबर को उसके बड़े भाई बाबूलाल गुर्जर के खेत पर गांव के निवासी कैलाश, मनराज, प्रवीणा, रामघणी, जगदीशी आदि लोगों और महिलाओं ने लाठियों, सरिये, कुल्हाड़ी और हॉकी से जानलेवा हमला कर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की, जिससे बाबूलाल गंभीर घायल हो गया। घायल बाबूलाल को जयपुर के ट्रॉमा अस्पताल ले जाया गया, लेकिन हालत में सुधार नहीं होने के कारण निजी अस्पताल में उसका इलाज करवाने की कोशिश की लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद अब परिजनों ने सदर पुलिस थाने के अधिकारियों पर मामले में कार्रवाई नहीं करने के आरोप के साथ ही आरोपियों द्वारा जान से मारने की धमकियां देने का आरोप लगाकर पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन