फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: AIMIM leader starts walking journey to Ajmer in Dargah case, claims to have important papers

Tonk News : अजमेर दरगाह मामले में AIMIM नेता ने अजमेर तक पैदल यात्रा शुरू की, अहम रिसर्च पेपर होने का दावा

Wed, 18 Dec 2024 03:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 18 Dec 2024 03:23 PM IST
सार

ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने की याचिका कोर्ट में दायर होने के बाद चल रहे विवाद के बाद  AIMIM नेता ने कहा कि यह विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है। हम तथ्यों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे।

विज्ञापन
Tonk News: AIMIM leader starts walking journey to Ajmer in Dargah case, claims to have important papers
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने के दावे को लेकर दायर किए गए वाद के बाद उपजा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले में असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने भी एंट्री कर ली है। मंगलवार को AIMIM नेता और एडवोकेट काशिफ जुबेरी ने टोंक के नौ गज़े बाबा की दरगाह से अजमेर के लिए पैदल यात्रा शुरू की।

विज्ञापन


काशिफ जुबेरी ने मीडिया से बातचीत में बताया कि उनके पास अजमेर दरगाह से जुड़े विवाद को लेकर कई अहम रिसर्च पेपर्स मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि वह अजमेर पहुंचकर इन दस्तावेजों को स्थानीय प्रशासन के माध्यम से भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) को सौंपेंगे।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


काशिफ ने विवाद को साजिश करार देते हुए कहा, "अजमेर दरगाह में मंदिर का दावा करके कुछ लोग अमन और शांति के माहौल को बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यह विवाद बेवजह खड़ा किया जा रहा है। हम तथ्यों के साथ सच्चाई सामने लाएंगे।"


काशिफ अपनी टीम के अन्य सदस्यों के साथ टोंक से अजमेर के लिए पैदल रवाना हो गए। उन्होंने कहा कि इस यात्रा का उद्देश्य विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाना और ऐतिहासिक तथ्यों को प्रस्तुत करना है।

गौरतलब है कि कोर्ट में अजमेर दरगाह में शिव मंदिर होने का दावा करने के बाद से इस मुद्दे ने तूल पकड़ लिया। विवाद ने राजनीतिक और सामाजिक माहौल में तनाव पैदा कर दिया है। AIMIM नेता की इस पहल से अब मामले में नई हलचल देखने को मिल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed