फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News : Angry cow servants protested against cow slaughter, demanding hanging of the accused

Tonk News : जिले में गौकशी को लेकर आक्रोशित गौसेवकों ने किया प्रदर्शन, आरोपियों को फांसी देने की मांग

Fri, 03 Jan 2025 11:09 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 03 Jan 2025 11:09 PM IST
सार

जिले में गौकशी को लेकर आक्रोशित गौसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। उन्होंने प्रशासन को दस दिन का अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Tonk News : Angry cow servants protested against cow slaughter, demanding hanging of the accused
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के बरोनी थाना इलाके में हुई गौकशी की घटना के बाद गौसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। आज भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा के नेतृत्व में सैकड़ों गौसेवकों ने घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन किया और आरोपियों को फांसी देने की मांग उठाई।

विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों ने टोंक जिले में गौ तस्करी के लिए कुख्यात इलाकों को चिन्हित कर एसआईटी टीम बनाकर छापेमारी करने की मांग की। इसके साथ ही गौसेवकों ने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ एक संयुक्त विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन


घंटाघर चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान गौसेवकों ने जमकर नारेबाजी की और टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ अपना आक्रोश प्रकट किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेन्द्र सिंह भाटी और टोंक एसडीएम हुकमीचंद दुलानिया ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता कर उनकी मांगों पर लिखित सहमति दी, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने धरना समाप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजयुमो जिलाध्यक्ष नरेंद्र जयसिंहपुरा ने कांग्रेस सरकार के दौरान गौसेवकों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज मुकदमों को लेकर अपनी ही पार्टी की सरकार पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, "गौ तस्करों और गौ हत्यारों पर अब तक कोई सख्त कार्रवाई नहीं हुई है। उल्टा गौसेवकों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिन्हें अभी तक वापस नहीं लिया गया। पुलिस और प्रशासन से हमारी मांगें पूरी नहीं हुई तो अगली बार 20,000 लोगों के साथ जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करेंगे।"

उन्होंने बरोनी थानाधिकारी पर बजरी माफियाओं और गौ तस्करों से मिलीभगत के आरोप लगाते हुए कहा कि हमने गौ हत्या की सूचना देने के लिए फोन किया, लेकिन थानाधिकारी ने हमारा फोन नहीं उठाया। जबकि बजरी माफियाओं की मदद के लिए वे हमेशा तैयार रहते हैं।


मामले में टोंक एसडीएम हुकमीचंद दुलानिया ने प्रदर्शनकारियों को आश्वासन दिया कि गौ तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी मांगों को गंभीरता से लिया गया है और जल्द ही आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन को 10 दिनों का अल्टीमेटम दिया है, जिसके बाद कार्रवाई न होने पर आंदोलन को और तेज करने की चेतावनी दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed