फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Tonk News ›   Tonk News: Bisalpur dam is only 0.25 meters empty due to full filling

Tonk News: बीसलपुर बांध पूरी तरह भरने से मात्र 0.25 मीटर खाली, SE डैम सर्किल बोले- सुबह तक गेट खुलने के आसार

Thu, 05 Sep 2024 07:35 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टोंक Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Sep 2024 07:35 PM IST
सार

राजस्थान में पेयजल सप्लाई करने वाले सबसे बड़े बांध बीसलपुर का जल स्तर 315.25 मीटर को क्रॉस कर चुका है। देवली एसई डेम सर्किल विरेंद्र सिंह सागर का कहना है कि बांध में त्रिवेणी की आवक लगातार जारी है और कल सुबह तक इसके गेट खुलने की संभावना है।

विज्ञापन
Tonk News: Bisalpur dam is only 0.25 meters empty due to full filling
बीसलपुर बांध अब मात्र 0.25 मीटर ही खाली रह गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान की बड़ी आबादी को पेयजल सप्लाई करने वाले बीसलपुर बांध अब मात्र 0.25 मीटर ही खाली रह गया है। शाम 6 बजे तक बांध का जल स्तर 325.25 को क्रॉस कर चुका है। बांध में त्रिवेणी नदी की आवक लगातार जारी है। त्रिवेणी लगभग 4 मीटर के व्यास पर बह रही है। देवली एसई डैम सर्किल विरेंद्र सिंह सागर का कहना है कि जिस तरह से आवक हो रही है, उसे देखते हुए शुक्रवार सुबह तक बांध पूरी तरह भर जाएगा। दोपहर 12 बजे तक बांध के गेट खोले जा सकते हैं। 

विज्ञापन


बांध 2019 के बाद पांच सालों के लंबे अंतराल के बाद इस बार पूरी तरह भरा है। बीते 20 सालों में बीसलपुर बांध 5 बार ओवर फ्लो हुआ है। बांध बनने के बाद पहली बार साल 2004 में इसमें पानी रोका गया और पहली बार ही पूरा भर गया था। उसके बाद साल 2006, 2014, 2016 व 2019 में यह बांध पूरा भर गया था।
विज्ञापन


जयपुर में जबरदस्त बारिश
राजधानी जयपुर में गुरुवार शाम 6 बजे से तेज बारिश हुई। खबर लिखे जाने तक शाम सवा 7 बजे तक भी बारिश की रफ्तार कम नहीं हुई। मौसम विभाग ने आज शाम को जयपुर शहर, जयपुर ग्रामीण व बूंदी जिले के आस-पास भारी वर्षा की तेचावनी भी जारी की थी। इसके लिए जयपुर मौसम केंद्र ने जयपुर में ओरेंज अलर्ट जारी किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed